BREAKING

जौनपुर लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष दीपू की बेटी ज़ूरीयत को डीएम ने किया सम्मननित।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

  जौनपुर लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष सै. हसनैन क़मर दीपू  की बड़ी बेटी ज़ूरीयत ज़हरा


को हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त करने पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन द्वारा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित दैनिक जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि बेटियां कितनी अनमोल होती है यह बात आज ज़ूरीयत जैसी अन्य छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर  बता दिया है।उन छात्राओ ने न  सिर्फ अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाया बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है । गौरतलब है में  ज़ूरीयत की प्राथमिक शिक्षा अच्छा आठ तक डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजे से हुई थी और हाई स्कूल उन्होंने डॉ रिज़वी लर्नर्स एकेडमी से  95% अंक लाकर यह साबित कर दिया कि लड़कियां आज लड़कों से कहीं अच्छा कार्य कर रहे हैं।





-

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!