BREAKING

सबकी प्रार्थना व दुआओं का असर: पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी को अस्पताल से मिली छुट्टी।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 सबकी प्रार्थना व दुआओं का असर: पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी को अस्पताल से मिली छुट्टी

---------------------------------------

-साल्वेशन अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे लोगों ने हर संभव सहयोग के साथ ईश्वर से की प्रार्थना l


जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l मधुमेह संक्रमण के चलते लीवर इन्फेक्शन से पी


ड़ित प्रतिमा सिंह पत्नी पत्रकार कैलाश सिंह 14 मई से साल्वेशन अस्पताल कन्धरपुर में भर्ती थीं, जिन्हें बेहतर इलाज के बाद 21 मई की रात छुट्टी मिल गईl डॉ विवेक श्रीवास्तव के संरक्षण और लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिंह गौतम के निर्देशन में  उनका सफल उपचार हुआl उनके पेट से साढ़े छह लीटर निकले पानी की भी जांच कराई गईl चिकित्सकों ने कहा ऊपर वाले का शुक्र है कि उन्हें सही वक्त पर अच्छे अस्पताल में लाया गया अन्यथा प्रभावित हो रही किडनी के साथ शरीर के अन्य आरगन्स भी चपेट में आ जातेl अस्पताल से आने के बाद  शहर के लाइन बाजार स्थित मतापुर के जानकीपुरम कालोनी में वह अपने घर पर इंजीनियर बेटे सिद्धार्थ सिंह, बेटी रिचा सिंह के आब्जर्वेशन खुश नजर आ रही हैंl





इससे पूर्व उन्हें देखने साल्वेशन अस्पताल पहुंचे अवकाश प्राप्त मुख्य विकास अधिकारी जो अब राजनीति में कदम रख चुके हैं, उनके साथ टी डी पीजी कॉलेज में भूगोल के विभागाध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह अखईपुर, नरायनपुर के अरविंद सिंह अलगू, शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पत्रकार श्री सिंह व साल्वेशन अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव और चेयरमैन प्रेमचंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात कर गांव में स्थापित मल्टी स्पेशीयलिटी अस्पताल साल्वेशन में उपलब्ध सुविधाओं  को सराहाl 


इस क्रम में वाराणसी और पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह बमभोले, प्रशांत त्रिपाठी, रेलवे विभाग से जुड़े अवधेश सिंह, पुलिस महकमे से जुड़े सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बबिता श्रीवास्तव, आजमगढ़ चेवार के फेंकू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ भीम सिंह, डोभी के भाजपा नेता व बरामानपुर के प्रधान संजय सिंह, सुनील सिंह, जय सिंह बबलू, भानु प्रताप सिंह, श्रीमती उषा सिंह ने अस्पताल पहुंचकर प्रतिमा सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना कीl इस दौरान जनपद निवासी व प्रदेश स्तर के शिक्षक नेता रमेश सिंह,  जनक कुमारी इंटर कॉलेज के राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रिंसिपल डॉ जंग बहादुर सिंह, शिक्षा विभाग से जुड़े पंकज सिंह, शिक्षक राजेश कुमार सिंह शीलू, श्रीमती सीमा सिंह, बिन्दु प्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, महेंद्र सिंह पटेल ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीl


श्रीमती सिंह के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दौरान घर तक पहुंचे पत्रकारों में विनोद कुमार साहू, सुमन साहू, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, सै. हसनैन कमर दीपू, सलमान शेख, होटल व्यवसायी इरफान खान, दुबई में डिजाइनर कपड़ों के व्यवसायी आरिफ खान, मदियाहु के पत्रकार आरिफ खान ने विशेष दुआ की, छात्र अथर्व साहू ने ईश्वर को धन्यबाद  दियाl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!