BREAKING

साल्वेशन अस्पताल में भर्ती पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी को देखने पहुंचे को- आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 साल्वेशन अस्पताल में भर्ती पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी को देखने पहुंचे को- आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह


---------------------------------------

जौनपुर,(तहलका न्यूज नेटवर्क)l लखनऊ- वाराणसी रोड से सटे जौनपुर के कन्धरपुर में लीवर इंफेक्शन से पीड़ित पत्रकार कैलाश सिंह की पत्नी श्रीमती प्रतिमा सिंह को देखने मंगलवार को को- आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह टेकारी के साथ पहुंचेl श्रीमती सिंह के लीवर में भरा साढ़े छह लीटर पानी सोमवार को डॉ विवेक श्रीवास्तव द्वारा निकाला गया थाl इसके बाद से उनकी तवीयत में काफी सुधार हुआ देखकर कुंवर श्री सिंह ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कीl


इसके बाद चेयरमैन व पूर्व एमएलसी कुंवर वीरेंद्र सिंह का स्वागत हास्पिटल कैंपस में साल्वेशन अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव ने कियाl उन्होंने श्री सिंह को अपने अस्पताल का निरीक्षण कराने के साथ यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दीl यहां की व्यवस्था और सुविधाएं देख कुंवर ने कहा कि गरीब मरीजों को कैशलेस सुविधाएं जौनपुर में मेट्रो सिटी के अस्पतालों जैसी मिल रही है, यह अपने आप में बड़ी बात हैl यहां रिटायर्ड सैनिकों के इलाज की भी सुविधा जानकर उन्होंने खुशी जाहिर कीl

 

इससे पूर्व सीनियर जर्नलिस्ट राजेश श्रीवास्तव के साथ सुशील कुमार स्वामी, सपत्नीक पत्रकार अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केदार नाथ सिंह, सलमान शेख, गोल्ड व्यवसायी राहिल, वाराणसी के रियल स्ट्रेट कारोबारी जितेंद्र सिंह, टी डी पीजी कॉलेज के रिटायर्ड प्रो. हरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल पंकज सिंह, पूर्वांचल विवि के शिक्षक डॉ राजन तिवारी,रिटायर्ड सैनिक राजेंद्र सिंह, सुल्तानपुर के अधिवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भी पत्रकार कैलाश सिंह से मिलकर उनकी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ की कामना कीl इस दौरान रेलवे के अवकाश प्राप्त अफसर चंद्र शेखर सिंह, प्रख्यात विज्ञान लेखक व प्रशासनिक अधिकारी रहे अरविंद मिश्र समेत तमाम लोगों ने फोन के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कीl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!