हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल हुए पूरे-------
वास्तविक पत्रकार जेल में अथवा पर्दे के पीछे हुआ गुम: यशवंत सिंह
-निष्पक्ष पत्रकारिता के मायने: सरकारों के सकारात्मक पहलू को भी आमजन तक पहुंचाकर सेतु बनना अहम भूमिका: मंत्री, गिरीश चंद्र यादव
---------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क) भड़ास 4 मीडिया दिल्ली के संपादक यशवंत सिंह ने पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित ' सोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व में वास्तविक पत्रकारों की भूमिका विषयक' संगोष्ठी में कहा कि वास्तविक पत्रकार वर्तमान परिवेश में दुर्दशा का शिकार हो गया हैl यानी वह जेल जा रहा है या पर्दे के पीछे गुम हो चला हैl सरकारों के बढ़ते दबाव व बन्दिशों में वह बंधता जा रहा हैl अब तो पत्रकार भी विभिन्न धड़ों में बंट गया हैl थोड़ी कमाई के साथ जिसे परिवार चलाना हो वह तो सरकारों के जयकारे में भरोसा करने लगा हैl बाकी सभी राजनीतिक दलों के पैदा किए गए मीडिया हाउस में शामिल होकर अपनी आवाज उनके सुर में मिला रहे हैंl सोशल मीडिया की क्रांति में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता निष्पक्ष पत्रकारों को इतना ट्रोल करते हैं कि वह मैदान छोड़े या मुकदमों की फेहरिस्त में दबकर जेल जाएl आज के समय में हर कोई पत्रकार बन बैठा हैl उसे शब्दों, संवैधानिकता से कोई वास्ता नहीं हैl हालांकि सरकार इसपर नियंत्रण की कोशिश में लगी हैl

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का मतलब है सरकारों के नकारात्मक पहलू के साथ उसके द्वारा समाज में किए जा रहे सकारात्मक बदलाव, विकास को भी आमजन तक पहुंचाकर दोनों के बीच सेतु की भूमिका निभाएl कल्याणकारी योजनाएं यदि आम आदमी यानी टेल तक पहुँचने में बाधाएं आयें तो उसे दूर करने में सरकारों के लिए मददगार बनेंl
इससे पूर्व लोकतंत्र सेनानी व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रिंट मीडिया के उदयकाल से लेकर अब तक उसके बदलते स्वरूप में पत्रकारों की दुष्कर भूमिका का विस्त्तार से वर्णन कियाl इसके बाद कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन, पूर्व एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ सदैव से हैl उसकी भूमिका और कार्यशैली पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते हैंl खामी सभी में है लेकिन उसे उजागर करने पर मीडिया के प्रति सहन शक्ति भी रखनी चाहिए l
शनिवार 30 मई 2026 को 'हिन्दी पत्रकारिता' के 200 साल पूरे होने पर शहर के रघुवंशी होटल सभागार में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 'तहलका संवाद एवं फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट' द्वारा संयुक्त रूप से किया थाl कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआl अतिथियों का स्वागत कैलाश सिंह, कमर हसनैन दीपू, रुद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह गुड्डू, सलमान शेख ने कियाl इसके बाद राज्य पुरस्कार से विभूषित प्रिंसिपल डॉ जंग बहादुर सिंह ने मीडिया की ताकत का वर्णन कियाl इस क्रम में आरएसएस के जिला संघ चालक व प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह ने हर परिस्थित में पत्रकारों की भूमिका को जटिल, दुष्कर करार दियाl
कार्यक्रम के अंतिम चरण में पत्रकारों व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान हुआl सम्मानित होने वाले पत्रकारों में डॉ राम सिंगार शुक्ल गदेला,अब्दुल हक़ अंसारी व केदारनाथ सिंह प्रमुख रहे जो अपने जीवन के पांच दशक पत्रकारिता के लिए दिये जिन्होंने मीडिया के हर बदलाव में खुद को जियाl इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार सिराज ए हिन्द डाट काम के संस्थापक राजेश श्रीवास्तव, पंजाब केसरी के स्टेट ब्यूरो चीफ डॉ नासिर खान लखनऊ, तहलका के पूर्वांचल ब्यूरो चीफ संतोष सिंह, वाराणसी के प्रशांत त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, जौनपुर के जावेद अहमद, मनोज उपाध्याय, आरिफ अंसारी, मिथिलेश सिंह गुड्डू, हसनैन कमर दीपू, मोहम्मद अब्बास,राजन मिश्रा, राज सैनी, दिलीप शुक्ला,भूलेश्वर पुष्कर,रवि श्रीवास्तव राजन, मसूद अहमद,आमिर अब्बास, इमरान अब्बास विनोद विश्वकर्मा, सलमान शेख रहेl
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं में शिक्षा व पेट्रोलियम क्षेत्र में प्रदेश स्तर के उद्यमी प्रदीप सिंह सफायर , शिक्षक डॉ जंग बहादुर सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ राजन तिवारी को शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के लिए, डॉ हबीबुल्लाह सीएमओ सेंट्रल तिहाड़ जेल दिल्ली, प्रख्यात सर्जन डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ व कार्पोरेट हास्पिटल साल्वेशन के संचालक प्रतीक श्रीवास्तव को चिकित्सा एवं सामाजिक कार्यो के लिए, समाजसेवा के लिए जितेंद्र यादव व राजेंद्र कुमार डाटा पॉइंट, संजय सेठ को सामूहिक विवाह कराने के लिए, निखिलेश सिंह, राहिल शेख को सामाजिक कार्यो के लिए, होटल व अन्य उद्योग के लिए हर्षित सिंह रघुवंशी, चंद्र प्रकाश सिंह व वासु अग्रहरि युवा उद्यमी के लिए लिए सम्मानित हुएl सिद्धार्थ सिंह युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर आई टी के प्रेरणा स्रोत के लिए और ज़ूरीयत ज़हरा को सीबीएसई हाई स्कूल में 93% प्राप्त करने के लिए, जिले में स्वच्छता के लिए डीपीएम खुशबू यादव को सम्मान दिया गयाl युवा अधिवक्ता राजन तिवारी सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों के विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर तस्लीम फातिमा आज़ादर हुसैन नायाब हुसैन सोनू ,श्रीकांत सिंह सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन सलमान शेख ने किया तथा आभार हसनैन क़मर दीपू ने प्रकट किया।

हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल हुए पूरे-------
वास्तविक पत्रकार जेल में अथवा पर्दे के पीछे हुआ गुम: यशवंत सिंह
-निष्पक्ष पत्रकारिता के मायने: सरकारों के सकारात्मक पहलू को भी आमजन तक पहुंचाकर सेतु बनना अहम भूमिका: मंत्री, गिरीश चंद्र यादव
---------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क) भड़ास 4 मीडिया दिल्ली के संपादक यशवंत सिंह ने पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित ' सोशल मीडिया के बढ़ते वर्चस्व में वास्तविक पत्रकारों की भूमिका विषयक' संगोष्ठी में कहा कि वास्तविक पत्रकार वर्तमान परिवेश में दुर्दशा का शिकार हो गया हैl यानी वह जेल जा रहा है या पर्दे के पीछे गुम हो चला हैl सरकारों के बढ़ते दबाव व बन्दिशों में वह बंधता जा रहा हैl अब तो पत्रकार भी विभिन्न धड़ों में बंट गया हैl थोड़ी कमाई के साथ जिसे परिवार चलाना हो वह तो सरकारों के जयकारे में भरोसा करने लगा हैl बाकी सभी राजनीतिक दलों के पैदा किए गए मीडिया हाउस में शामिल होकर अपनी आवाज उनके सुर में मिला रहे हैंl सोशल मीडिया की क्रांति में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता निष्पक्ष पत्रकारों को इतना ट्रोल करते हैं कि वह मैदान छोड़े या मुकदमों की फेहरिस्त में दबकर जेल जाएl आज के समय में हर कोई पत्रकार बन बैठा हैl उसे शब्दों, संवैधानिकता से कोई वास्ता नहीं हैl हालांकि सरकार इसपर नियंत्रण की कोशिश में लगी हैl
उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का मतलब है सरकारों के नकारात्मक पहलू के साथ उसके द्वारा समाज में किए जा रहे सकारात्मक बदलाव, विकास को भी आमजन तक पहुंचाकर दोनों के बीच सेतु की भूमिका निभाएl कल्याणकारी योजनाएं यदि आम आदमी यानी टेल तक पहुँचने में बाधाएं आयें तो उसे दूर करने में सरकारों के लिए मददगार बनेंl
इससे पूर्व लोकतंत्र सेनानी व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रिंट मीडिया के उदयकाल से लेकर अब तक उसके बदलते स्वरूप में पत्रकारों की दुष्कर भूमिका का विस्त्तार से वर्णन कियाl इसके बाद कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन, पूर्व एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ सदैव से हैl उसकी भूमिका और कार्यशैली पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते हैंl खामी सभी में है लेकिन उसे उजागर करने पर मीडिया के प्रति सहन शक्ति भी रखनी चाहिए l
शनिवार 30 मई 2026 को 'हिन्दी पत्रकारिता' के 200 साल पूरे होने पर शहर के रघुवंशी होटल सभागार में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 'तहलका संवाद एवं फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट' द्वारा संयुक्त रूप से किया थाl कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआl अतिथियों का स्वागत कैलाश सिंह, कमर हसनैन दीपू, रुद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह गुड्डू, सलमान शेख ने कियाl इसके बाद राज्य पुरस्कार से विभूषित प्रिंसिपल डॉ जंग बहादुर सिंह ने मीडिया की ताकत का वर्णन कियाl इस क्रम में आरएसएस के जिला संघ चालक व प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह ने हर परिस्थित में पत्रकारों की भूमिका को जटिल, दुष्कर करार दियाl कार्यक्रम के अंतिम चरण में पत्रकारों व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान हुआl पत्रकारिता के लिए [5/30, 5:46 PM] Deepu Sahara News: पत्रकारों की सूची डॉ राम सिंगार शुक्ल गदेला,अब्दुल हक़ अंसारी,कैलाशनाथ सिंह,केदारनाथ सिंह, राजेश श्रीवास्तव, डॉ नासिर खान लखनऊ, संतोष सिंह वाराणसी,प्रशांत त्रिपाठी , जावेद अहमद, मनोज उपाध्याय, रुद्र प्रताप सिंह, आरिफ अंसारी,मिथिलेश सिंह गुड्डू, हसनैन कमर दीपू,राजन मिश्रा, राज सैनी,दिलीप शुक्ला,भूलेश्वर पुष्कर,रवि श्रीवास्तव राजन, मसूद अहमद,आमिर अब्बास, इमरान अब्बास विनोद विश्वकर्मा,सलमान शेख,
प्रतिभा सम्मान की सूची प्रदीप सिंह सफायर ,डॉ जंग बहादुर सिंह डॉ मनोज सिंह को शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के लिए, डॉ हबीबुल्लाह CMO सेंट्रल तिहाड़ जेल दिल्ली,प्रतीक श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल ,डॉ सुभाष सिंह,डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ को चिकित्सा एवं सामाजिक कार्यो के लिए, खुशबू यादव DPM स्वच्छता अभियान के लिए, सामजिक कार्यो के लिए जितेंद्र यादव,राजेंद्र कुमार डाटा पॉइंट, संजय सेठ को सामूहिक विवाह कराने के लिए, निखिलेश सिंह राहिल शेख,को सामाजिक कार्यो के लिए,हर्षित सिंह रघुवंशी वासु अग्रहरि , चंदन प्रकाश सिंह युवा उद्यमी के लिए, सिद्धार्थ सिंह युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर आई टी के प्रेरणा स्रोत के लिए ज़ूरीयत ज़हरा को सीबीएसई हाई स्कूल में 93% प्राप्त करने के लिए। कार्यक्रम का सफल संचालन सलमान शेख ने किया तथा आभार संपादक कैलाशनाथ सिंह ने किया।