BREAKING

समाज में सकारात्मक स्थायी परिवर्तन लाना लायन्स क्लब का मुख्य उद्देश्य: उदय चन्दानी।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad




 समाज में सकारात्मक स्थायी परिवर्तन लाना लायन्स क्लब का मुख्य उद्देश्य: उदय चन्दानी

नेपाल त्रासदी के बाद लायन्स क्लब इण्टरनेशनल ने 2 लाख डॉलर की तत्काल भेजी थी मदद: डा. क्षितिज शर्मा

लायन्स क्लब जौनपुर गोमती का 37वां अधिष्ठापन समारोह भव्यता एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती का 37वां अधिष्ठापन समारोह रविवार की रात्रि शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में भव्य एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ क्लब की गौरवशाली परम्पराओं को


आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं विष्णुप्रिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समारोह में पधारे अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया।लायन डॉ जीसी सिंह चार्टर अध्यक्ष व अशोक गुप्ता ने भी क्लब के सेवा कार्यो को बताया।




समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना है। उद्घाटनकर्ता GAT एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि नेपाल में जिस तरह से कुदरत का कहर बरपा था जिसका दंश पूरा देश आज उठा रहा है, सैकड़ों लोगों को अपनी जान ऐसे में लायंस क्लब इंटरनेशनल की एलसीआई ने तत्काल 24 घंटे में 2 लाख डॉलर की मदद भेजकर यह बात साबित कर दिया कि हमारी संस्था मानवता की सेवा के लिए ही कार्य कर रही है। अधिष्ठापन अधिकारी उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़ तथा दीक्षा अधिकारी उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर आजम जैदी, आरिफ अनस, डा. सबाह, डा. एमएम खान ने क्लब की सदस्यता ग्रहण किया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉ. राजेश मौर्या ने सत्र 2025-26 का अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं सचिव लायन खुशबू गुप्ता ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अधिष्ठापन समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं नवीन सदस्यों को लायंस क्लब की सेवा भावना, निष्ठा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के अनुरूप शपथ दिलाई गई।

समारोह में डि. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिमा गुप्ता, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, कैबिनेट PRO ब्रजेन्द्र बाजपेयी, रीजन चेयरपर्सन मनीष कुमार अग्रहरि, जोन चेयरपर्सन संजीव साहू,मुस्तफा शम्सी, सहित अनेक वरिष्ठ लायन सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब जौनपुर गोमती आगामी कार्यकाल में सेवा गतिविधियों को और व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से क्लब की एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को और मजबूत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित सचिव लायन नवीन मिश्रा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता तथा जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य किए जायेंगे। समारोह में क्लब की प्रथम महिला डॉ तसनीम फात्मा, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन लायन नवीन मिश्रा ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति मनीष गुप्ता व संयोजक गौरव श्रीवास्तव व शिव कुमार साहू ने व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह, सोमेश्वर केसरवानी, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. एए जाफरी, उर्वशी सिंह, डा. मैहर अब्बास, फैसल हसन तबरेज़ पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस, सलमान शेख,  शम्सी आज़ाद भाजपा नेता,अबूजर, ब्रह्मेश शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!