BREAKING

राहत भरी खबर: आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में पहुंचे पत्रकार राजकुमार सिंह।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 राहत भरी खबर: आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में पहुंचे पत्रकार राजकुमार सिंह


-------------------------------------

-जौनपुर के मल्टी सुपर स्पेशीयलिटी व 24x7 अस्पताल बने माल शॉप! 

-------------------------------------

जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l शुक्रवार को घटना के तीसरे दिन न्यूज चैनल 'आज तक' के संवाददाता राजकुमार सिंह के शुभ चिंतकों और पत्रकार जगत के लिए राहत भरी खबर हैl उन्हें आज प्राइवेट वार्ड में तब शिफ़्ट किया गया जब एंजियोग्राफी की रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य मिलाl शुभ चिंतकों को आई सी यू में प्रवेश रोकने के लिए 'तहलका संवाद' की तरफ़ से किये गए आग्रह का उन्होंने मान रखा उसके लिए हमारी टीम आभारी हैl अब श्री सिंह से मिलने में कोई परेशानी नहीं हैl वैसे भी वह 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी पा जाएंगेl चिकित्सक डॉ उत्पल कुमार शर्मा के मुताबिक उनके शरीर का रक्त गाढ़ा हो जाने से उसका संचालन प्रभावित हुआ थाl अब वह पूरी तरह स्वस्थ होने की तरफ़ अग्रसर हैंl


पढ़िये निजी अस्पतालों के माल शॉप में तब्दील होने की कहानी: दरअसल इसकी जानकारी हमारी टीम को तब हुई जब विगत 20 जुलाई को हमारे परिजन को अल सुबह करीब 6.15 बजे सीवीयर हार्ट अटैक हुआl परिवार के बच्चों ने सीपीआर दिया जो कारगर नहीं हुआl चूकिं उन्हें किडनी सम्बन्धी जाँच के लिए बाईरोड लखनऊ के मैक्स अस्पताल ले जाना था लिहाजा कार और ड्राईवर उपलब्ध थेl उन्हें तत्काल वाहन में लेकर निजी अस्पतालों की तरफ़ बढ़ते हुए हम जिले के कथित मल्टी स्पेशियलिटी और 24x7 की सेवा देने का दावा करने वाले और उसका बोर्ड लगाने वाले नर्सिंग होम संचालकों से फोन पर संपर्क भी करते रहे लेकिन रिजल्ट जीरो मिलता रहाl  जिनका फोन उठा भी तो जवाब था कि वे शाहर से बाहर हैं और उनके अस्पताल में सुबह 10 बजे से पूर्व डॉक्टर तो दूर नर्स प्रशिक्षित नर्स भी नहीं मिलेंगेl जिनके यहां दिखाने की कोशिश हुई तो जूनियर डॉक्टर भी नहीं उपलब्ध थेl वार्ड ब्वाय टाइप के लोग दूसरी जगह ले जाने को कहते रहेl


इसी तरह हम नईगंज, सिटी स्टेशन रोड, सिपाह होते हुए जिला अस्पताल के आसपास भी फस्टएड पाने की लालसा में भटकते रहे, लेकिन कहीं जूनियर डॉक्टर भी नहीं मिलेl आखिर में जिला अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी चैंबर में मिले डॉक्टर ने जांच की तो बताया कि सीवीयर हार्ट अटैक से इनका निधन लगभग 15 मिनट पूर्व हो चुका हैl


सवाल: जब 24 घंटे सेवा नहीं देनी है अथवा मल्टी स्पेशियलिटी की व्यवस्था नहीं है तो इसका बोर्ड लगाकर आमजन को क्यों भरमाया जा रहा है? इसका जवाब तहलका संवाद टीम की पड़ताल से अगली कड़ियों में मिलेगा l,,,,,,, क्रमशः

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!