BREAKING

लायंस क्लब जौनपुर गोमती के तीज महोत्सव को महिलाओं ने बनाया यादगार ,प्रतिभाओं ने बांधा समां।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

  लायंस क्लब जौनपुर गोमती का तीज महोत्सव बना यादगार, प्रतिभाओं ने बांधा समां


जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा होटल रघुवंशी में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में लायंस परिवार की महिला सदस्यों एवं लायंस भाभियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए नृत्य, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।






कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘कौन बनेंगी तीज क्वीन’ और ‘कौन बनेंगी बेस्ट डांसर’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और उत्साह ने पूरे समारोह में जीवंतता भर दी।

लायंस क्लब जौनपुर गोमती की प्रथम महिला डॉ तसनीम फात्मा ने कहा कि तीज महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का खूबसूरत अवसर है। ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ लायंस परिवार में आत्मीयता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।








कार्यक्रम की संचालिका डॉ प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लायंस परिवार की महिलाओं को अपनी प्रतिभा, जिज्ञासा और विचारों को खुलकर प्रस्तुत करने का अवसर देना था। सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया।

प्रतियोगिताओं में अरुणा गुप्ता को ‘तीज क्वीन’ तथा श्वेता साहू को ‘बेस्ट डांसर’ चुना गया। निर्णायक मंडल की सदस्या एडवोकेट उर्वशी सिंह एवं रीता जायसवाल ने दोनों विजेताओं को ताज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजन की सफलता पर सह सचिव लायन नूपुर सिंह और बबीता साहू जी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजिकाएं शशिलता अग्रहरी एवं अरुणा पाण्डेय रहीं।

लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’, सचिव लायन नवीन मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं पारिवारिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।









#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!