अच्छी खबर: यूपी में भारत टैक्सी व मुख्यमन्त्री कृषक समृद्धि योजना लागू
-------------------------------------
-आयोजक को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे: डिजिटल मीडिया के जरिये बुधवार की सुबह नौ बजे सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट अच्छी खबर: यूपी में भारत टैक्सी व मुख्यमन्त्री कृषक समृद्धि योजना लागू
-------------------------------------
-आयोजक को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे: डिजिटल मीडिया के जरिये बुधवार की सुबह नौ बजे सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत प्रेक्षागृह में हुआ, प्रसारण में प्रेक्षागृह खचाखच भरा रहाl
-------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l बुधवार 23 सितम्बर का दिन उत्तर प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों और पैसे के अभाव में अपना खुद का रोजगार न कर पाने वालों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं हैl सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'मुख्यमन्त्री कृषक समृद्धि योजना' और केन्द्र सरकार के सहयोग 'भारत टैक्सी योजना' की शुरुआत कीl इसका लाइव प्रसारण सभी जनपदों की तरह जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सुबह नौ से 11 बजे के मध्य हुआl
इसका आयोजन को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन, भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कियाl प्रसारण कार्यक्रम में सहकारी व ग्राम्य विकास बैंक के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा जिले के प्रमुख लोग मौजूद रहेl मुख्य अतिथि भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि सी डी ओ और सिटी मजिस्ट्रेट रहेl
प्रसारण के दौरान सहकारिता का आम जनजीवन में आज भी कितना असर है, इसकी जानकारी अपने वक्तव्य में प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने दीl उन्होंने बताया कि कालांतर में सहकारिता की दयनीय हालत यही गवाही दे रही थी कि अब यह खत्म हो जाएगी लेकिन 1963 में स्थापित इस संस्था का मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर नहीं था जिसे पीएम नरेंद्र मोदी के शासन काल में पूरा किया गयाl इस विभाग का मन्त्रालय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अधीन हुआ तो यह मृतप्राय संस्था जीवंत हो चलीl अब इसी के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज से मात्र छह प्रतिशत व्याज दर पर लघु व सीमांत किसानों के लिए सस्ते दर पर मुख्यमन्त्री किसान समृद्धि योजना का शुभारम्भ कियाl
इसी क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भारत टैक्सी योजना के फायदे गरीबों व बेरोजगारो के लिए उपयोगी बतायाl सहकारिता को यूपी में रसातल में पहुंचाने का श्रेय उन्होंने विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों को दियाl उन्होंने कहाकि भारत टैक्सी योजना से जुड़ने वाले लोग अब अपने वाहन के मालिक होंगे, किसी को उन्हें कमीशन नहीं देना होगाl योजना में रैपिड यानी बाइक, आटो और कार शामिल हैंl यह योजना पहले दिन लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत बड़े शहरों में शुरू की गईl इस दौरान पांच किसानों व पांच अन्य लोगों को व्यवसाय के लिए सस्ते दर के लोन का चेक प्रदान किया गयाl स्थित जिला पंचायत प्रेक्षागृह में हुआ, प्रसारण में प्रेक्षागृह खचाखच भरा रहाl

