जनपद वासियों के लिए हफ़्तेभर तक बुक हुई
टाकीज, फिल्म 'हनुमान अंश' का तीनों शो मुफ़्त
------------------------------------
समाजसेवी व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश ने नीब करौरी बाबा की बायोपिक 'हनुमान अंश' बुधवार को पत्रकारों संग देखी, दीप प्रज्वलन, हनुमान चालीसा के बाद शुरू हुई फिल्मl
-------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l बुधवार 30 सितम्बर से एक हफ़्ता तक फिल्म 'हनुमान अंश' बाला जी के भक्तों- जनपद वासियों के लिए मुफ़्त की गई हैl इसकी शुरुआत पहले दिन पत्रकारों के साथ आयोजक समाजसेवी व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कीl उन्होंने कहा कि नीब करौरी बाबा की बायोपिक में उनके प्राकृतिक चमत्कार को सामान्य तरीके से दर्शाया गया हैl यह फिल्म अभी हफ़्ते भर के लिए बुक हैl यदि लोगों की मांग बढ़ी तो बुकिंग बढ़ा दी जाएगीl
पहले दिन का दिलचस्प पहलू ये रहा कि हर समुदाय (धर्म) से जुड़े लोग भी फिल्म के दर्शकों में शुमार रहे, हालांकि पहला शो मीडिया के लिए थाl लिहाजा इसमें शुमार लोगों के लिए धर्म से जुड़ा कोई मसला नहीं होता हैl बाकी ज्ञान प्रकाश जी की जुबानी सुनिए....



