मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की थीम का अर्थ बता रहा है 'साल्वेल्शन अस्पताल': डॉ सुभाष सिंह
---------------------------------------
-लीवर इन्फेक्शन से पीड़ित डिजिटल मीडिया 'तहलका संवाद' के संपादक कैलाश सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह को देखने आये प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह ने साल्वेशन अस्पताल का निरीक्षण कर सराहाl
---------------------------------------
रुद्र प्रताप सिंह-
ब्यूरो चीफ
--------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l वाराणसी- लखनऊ हाईवे पर जौनपुर के कन्धरपुर स्थित मल्टी स्पेशियलिटी 'साल्वेशन हॉस्पिटल' में भर्ती डिजीटल मीडिया 'तहलका संवाद' के संपादक कैलाश सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह
लीवर इनफेक्शन के चलते भर्ती हैंl उन्हें देखने के लिए शनिवार को प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह पहुंचेl उन्होंने जांच रिपोर्ट देखकर कहा, खतरे जैसी कोई बात नहीं है, वह जल्द स्वस्थ होंगींl इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कियाl इस दौरान उनके साथ अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव व नितिन सिंह रहेl उन्होंने भ्रमण के दौरान कहा कि मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सही मायने में ऐसा ही कांसेप्ट होना चाहिए जैसी थीम साल्वेशन हॉस्पिटल की हैl प्रशिक्षित स्टॉफ तो अधिकतर के पास होते ही हैं लेकिन कैंपस में प्राकृतिक माहौल कम देखने को मिलते हैंl अस्पताल का हर बेड फुल है, उनके तीमारदारों की संख्या भी दोगुनी है, फ़िर भी यहां भीड़ कहीं नज़र नहीं आती हैl इस अस्पताल में आपाधापी नहीं हैl जाहिर है बड़े परिसर में हर बीमारी से सम्बन्धित विभाग अलग भवनों में हैंl क्रिटिकल डिजीज में डॉक्टरों के लिए सामूहिक मीटिंग हाल अलग होने या लाइव आनलाइन बैठकों का कांसेप्ट भी मल्टी स्पेशियलिटी के मानक को पूरा करता हैl
इससे पूर्व प्रतिमा सिंह को देखने आने वालों में रीयल स्ट्रेट कारोबारी जितेंद्र सिंह, डॉ आलोक रघुवंशी, भाजपा नेता संजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ भीम सिंह और सिंह किचन के संचालक मिथिलेश प्रताप सिंह, अरुण सिंह सुरेंद्र, जय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केदार नाथ सिंह, सै.कमर हसनैन दीपू, सलमान शेख, आरपी सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह बम्भोले, सुनील सिंह आदि ने प्रतिमा सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी उनके बेटे इंजीनियर सिद्धार्थ रघुवंशी से ली और कैलाश सिंह से उनकी बड़ी माता वयोवृद्ध श्रीमती कमला सिंह के निधन पर शोक जतायाl






