पीयू में एव्रीथिंग इज़ रांग: सब्जेक्ट के विपरीत मूल्यांकन कॉपी ग़ैर शिक्षकों को एलॉट करता है दिहाड़ी परिचारक!
---------------------------------------
तहलका संवाद
विशेष एपिसोड-2
---------------------------------------
-पूर्वांचल विवि का 'बाबू' पुरोहित गैंग के नए अध्यक्ष का कारनामा: प्रोफेसरों के वरिष्ठता क्रम को दरकिनार करके जूनियर प्रोफेसर को बनाया मूल्यांकन समन्वयक और सह समन्वयक स्व वित्त पोषित कॉलेज के शिक्षक को बना दियाl
-दो दिन पूर्व 7 जून को मूल्यांकन केंद्र में हर टेबल पर पहुंचकर एक शिक्षक नेता चिल्लाया: सभी छात्रों को पास किया जाए क्योंकि उन्हें सिलेबस पूरा करने को महज 15 दिन का ही समय मिला, इससे कॉपी जांचने का कार्य कुछ देर तक बाधित रहा, जबकि एक कॉपी जांचने को मिलता है पौने तीन मिनटl
---------------------------------------
जौनपुर/लखनऊ, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l छह सौ कॉलेजों के साथ कैंपस में तकनीकी व विभिन्न विषयों को संचालित करने वाले पूर्वांचल विश्वविधालय की हालत विगत तीन साल से 'टका सेर भांजी- टका सेर खाझा' वाली हो चली हैl इसके संचालन का जिम्मा एक लिपिक यानी बाबू के कन्धे पर है जो पुरोहित गैंग का नया अध्यक्ष बना हैl यह गैंग जौनपुर जनपद में राजनीति से लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग में बेसिक से उच्च शिक्षण संस्थानों तक फैला हैl इंटरटेनमेंट में तो थाई मसाज को भी मात करता हैl इसी गैंग के दीमक पूर्वांचल विवि में दशकों से लगे हैं जो हर नये कुलपति को ट्रैप करने के लिए अपने अय्यारों को आगे करते हैंl उनमें जो सफल होता है उसे वे गैंग का परोक्ष रूप से अध्यक्ष बना देते हैंl इस बार यहां का एक लिपिक सफल हुआ जिससे अच्छे प्रोफेसर भी निगाह मिलाने की हिमाकत नहीं करते हैंl लेकिन विवि प्रशासन के बड़े ओहदेदार उसके जरिए करोड़ों का वारा- न्यारा करते हैंl भवन निर्माण, रेनोवेशन इसके ताज़ा उदाहरण हैंl इस सीरियल के हर एपिसोड में गैंग के दिलचस्प कारनामे मिलेंगे जिसमें नियमों को ताक पर रखकर हुई नियुक्तियों, शोध छात्रों के अलावा अन्य छात्रों के खराब किये जा रहे उनके भविष्य के सुनहरे वक्त का भी लेखाजोखा मिलेगाl
मूल्यांकन केंद्र भवन में दुर्दशा: पूर्वांचल विवि परिसर में स्थित बाला साहब देवरस भवन में मई महीने में शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 जून तक चलेगाl हर कथित शिक्षक को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक 150 कॉपी जाँचनी होती हैl इसी वक्त में ब्रेकफास्ट वह दोपहर भोजन भी होता हैl यानी हर उत्तर पुस्तिका को जांचने के लिए दो से तीन मिनट मिलते हैं, क्योंकि मूल्यांकन करने वाले साढ़े चार से पांच बजे तक निकल जाते हैंl इसी में खराब एसी ठीक होती है तो बिजली गुल हो जाती हैl यहां के जनरेटर और सोलर ऊर्जा शो पीस बने हैंl भवन के शौचालय में गंदगी भरी पड़ी है, लेकिन यही बिल्डिंग करोड़ों खर्च कर बाहर से रेनोवेट हो रही हैl
पूर्वांचल विवि में हुई नियुक्ति की बानगी की एक झलक देखिये: पूर्वांचल विवि में 70 संविदा सहायक आचार्य की नियुक्तियों पर सवाल खड़े हो रहे हैंl पिछले साल फरवरी में इसके लिए विज्ञापन जारी हुएl नई नियुक्तियां इस साल शुरू हुईं तो पूर्व से अध्यापन कर रहे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिसे लेकर उपजा असन्तोष बवंडर का रूप ले लियाl निकाले गए लोग नई नियुक्तियों की पड़ताल में जुट गए, उसी का नतीजा रहा प्रयागराज के एक विवि से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए खारिज शिक्षक जिसे यहां प्रोफेसर नियुक्त कर लिया गयाl इतना ही नहीं, विवि के एक नामी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी का चयन एमसीए में शिक्षक पद पर हुआl खेलकूद विभाग के एक बाबू यानी लिपिक की बेटी का चयन विधि संस्थान में हुआ, जिसे लेकर बवाल खड़ा हुआ हैl
अगले एपिसोड में विधि संस्थान के उस सिलेबस का लेखाजोखा मिलेगा जिसे पीयू में गोरखपुर विवि से कॉपी कर संचालित किया जा रहा हैl जबकि पूर्वांचल विवि के अधीन संचालित छह सौ कॉलेजों में जहां टी डी पी जी कॉलेज सरीखे विधि की पढाई हो रही है वहां अपने अलग सिलेबस चल रहे हैंl........ क्रमशः


