BREAKING

व्यापारी कल्याण दिवस पर गहना कोठी के विनीत सेठ समेत 8 बड़े करदाता किए गए सम्मानित।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad


 व्यापारी कल्याण दिवस पर गहना कोठी के विनीत सेठ समेत 8 बड़े करदाता किए गए सम्मानित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महान राष्ट्रभक्त एवं दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयंती मंगलवार को जनपद में 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित समारोह में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए दानवीर भामाशाह के योगदान को याद किया। राज्य कर विभाग के उपायुक्त अक्षय लाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।


समारोह में जनपद के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न श्रेणियों के 8 बड़े करदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने व्यापारियों के हितों, सुरक्षा और उनके योगदान पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकार राहुल पाठक ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन उपायुक्त राज्य कर वरुण कुमार त्रिपाठी ने किया।


इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर सुरेन्द्र कुमार कैथल, रजनेश कुमार, सर्वेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त अतुल कुमार, राहुल राय, रामनिवास पाण्डेय सहित राज्य कर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


समारोह में जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, अनिल सिंह, शिवेंद्र सिंह, राधेरमण जायसवाल, श्रवण कुमार जायसवाल, विनीत सेठ, सोहनलाल स्वर्णकार, नन्हेलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र एवं समाज के विकास में व्यापारियों की सहभागिता को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!