BREAKING

अलम नौचंदी जुलूस—ए—अमारी में उमड़ा जनसैलाब।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

  अलम नौचंदी जुलूस—ए—अमारी में उमड़ा जनसैलाब








शिया स्कॉलर मौलाना कल्बे रुशैद दिल्ली ने मजलिस को किया खेताब

पूर्वांचल का प्रसिद्ध जुलूस है ये अलम नौचंदी, 86 वर्ष पहले उठा था ये जुलूस

जौनपुर। जौनपुर शहर के बाजार भुआ स्थित स्व. मीर बहादुर अली दालान इमामबारगाह पर 86 साल पहले उठे अलम नौचंदी और जुलूस अमारी का गुरुवार को आयोजन किया गया। इस जुलूस में शिया समुदाय का भारी जनसैलाब उमड़ा। इसके अलावा दूसरे धर्म के लोगों ने भी बढ़—चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। जुलूस की मजलिस को शिया स्कॉलर धर्म गुरु विश्व ख्याति प्राप्त मौलाना कल्बे रुशैद रिजवी दिल्ली ने खेताब किया। भारी तादाद में मजलिस में भी लोगों की भीड़ रही।


अलम नौचंदी कमेटी के अध्यक्ष सैयद अलमदार हुसैन रिजवी ने बताया कि जुलूस 86 साल पहले अलम की शक्ल में तब उठा था जब पूरे शहर में प्लेग की बीमारी फैली हुई थी। इस बीमारी खतरे को कम करने के लिए प्रभावित इलाकों में अलम को गुजारा गया। जिससे लोगों को इस बीमारी से निजात मिल गई। तभी से ये जुलूस लगातार उठता आ रहा है। आज भी इस अलम पर लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं। बड़ी संख्या में इस वजह से भी लोग यहां आते हैं। बात करें मजलिस की तो जब मौलाना ने हजरत अब्बास का मसाएब पढ़ा तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोग सीने और सिर पर हाथ मारकर रोने लगे। क्या बड़े, बच्चे, महिलाएं सभी रो रहे थे। इसी के साथ अलम और दुलदुल की शबीह इमामबारगाह से बरामद हुई। इससे पहले सोजखानी गौहर अली जैदी और एडवोकेट एहतेशाम अब्बास और उनके साथियों ने की. कई शायरों ने शेर भी पढ़े। मगरिब की नमाज को मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने खेताब किया। इसके बाद शिया इंटर कॉलेज के रिटायर प्रिंसिपल मोहम्मद हसन ने पहली तकरीर की और जुलूस में अमारियां और झूला अली असगर शामिल हुआ। अंजुमन अजादारिया बारादुआरिया के हमराह शहर की सभी 20 से ज्यादा अंजुमनों ने जुलूस ने नौहा—मातम किया। जुलूस जब मीर घर पहुंचा तो डॉ. कमर अब्बास ने तकरीर की. जिसके बाद अलम और ताबूते सकीना का मिलन कराया गया। ये जुलूस, पांचों शिवाला मंदिर रोड, मोहालगाजी, नसीर खां, छतरीघाट होता हुआ सदर इमामबारगाह पहुंचा और वहां पर आखिरी तकरीर बेलाल हसनैन ने की. इसके बाद जुलूस में अलविदाई मामत हुआ और जुलूस खत्म हो गया। अलम नौचंदी जुलूस ए अमारी कमेटी के सेक्रेटरी शहंशाह हुसैन रिजवी ने पुलिस प्रशासन, नगर पालिका समेत तमाम विभागों और आए हुए लोगों का ​शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर खास तौर पर दिलदार हुसैन रिजवी, सरदार हुसैन रिजवी, आलम अब्बास, सरताज अब्बास, सैफ अब्बास और शहनवाज अब्बास आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!