BREAKING

पत्रकार राजकुमार सिंह को माइनर हार्ट अटैक, ट्यूलिप हॉस्पिटल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर! Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 पत्रकार राजकुमार सिंह को माइनर हार्ट अटैक, ट्यूलिप हॉस्पिटल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर! 



जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l प्रिंट मीडिया की दुनिया से टीवी चैनल 'आज तक' मे अरसे से जिला प्रतिनिधि/ संवाददाता राजकुमार सिंह मंगलवार की शाम को माइनर कार्डियक अरेस्ट हो गएl वह कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में मौजूद थेl इसी बीच उनकी आखों के सामने अँधेरा छा गया और वह कुछ देर बेहोश रहे, लेकिन साथी पत्रकार उन्हें लेकर नईगंज स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंचे जहाँ डीएम कार्डियो डॉ उत्पल कुमार शर्मा ने तुरन्त इलाज में ले लियाl परिणाम स्वरूप वह एक घन्टे के भीतर ही खतरे से बाहर हो गएl



जीवट वाले पत्रकार हैं राजकुमार सिंह: श्री सिंह के जीवट को देख लोग तब दंग रह गए जब किसी अन्य की बजाय उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पल कुमार शर्मा से संपर्क करने के लिए खुद फोन कियाl हुआ ये कि जब श्री सिंह पत्रकार भवन में बेहोश हुए और उनका पल्स रेट तेजी से गिरने लगी तो साथी अजीत सिंह व अन्य उन्हें सावित्री नर्सिंग होम ले गएl वहां सीनियर फिजिशियन डॉ वी पी सिंह ने फस्टएड देकर उन्हें डॉ उत्पल कुमार के लिए रेफर कर दियाl यही मौका उनके लिए जीवनदाई साबित हुआl


बड़ी घटना का छोटा संकेत: डॉ उत्पल कुमार बताते हैं कि इस तरह की घटना में त्वरित उपचार से होने वाली बड़ी घटना को टालने की सहूलियत होती हैl इसके बाद मरीज अपने रहन- सहन और खान पान के जरिए बदली जीवन शैली से 'हृदयाघात' को दूर रखकर खुद की उम्र लम्बी रख सकता है l

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!