BREAKING

अपडेट: पत्रकार राजकुमार सिंह के शुभ चिंतक ध्यान दें..Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

  अपडेट: पत्रकार राजकुमार सिंह के शुभ चिंतक ध्यान दें..


.. 


जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l ट्यूलिप हॉस्पिटल के डीएम कार्डियो डॉ उत्पल कुमार शर्मा की चिंता 'आज तक' न्यूज चैनल के पत्रकार राजकुमार सिंह के बेहतर ईलाज को लेकर बुधवार की शाम बढ़ गईl क्योंकि श्री सिंह से मिलने या देखने वालों का रेला अस्पताल स्टाफ को दर किनार करके सीधे आई सी यू में पहुँचने लगा हैl इसके चलते  मरीज के शरीर में इंफ्फेक्सन का प्रतिशत बढ़ने लगा हैl


डॉ शर्मा के साथ 'तहलका न्यूज नेटवर्क' टीम की तरफ़ से सभी शुभ चिंतकों से अनुरोध है कि पत्रकार श्री सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर, अल्लाह, जीसस और वाहे गुरु से दुआ मांगें और यदि अस्पताल जाएं तो उनके परिजनों से मिलकर स्थिति की जानकारी लेंl डॉ शर्मा के मुताबिक 24 से 48 घंटे तक यदि आप सभी आई सी यू में प्रवेश नहीं करेंगे तो आपका यह प्रयास उनके लिए दुआ के बराबर कारगर होगाl उम्मीद है आप सब मेरे आग्रह को अन्यथा न लेकर सकारात्मक लेंगेl इसके लिए 'अस्पताल प्रबन्धन और तहलका संवाद' की टीम आभारी रहेगीl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!