BREAKING

बेमिसाल राजनेता कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंचे, मिलने वालों का तांता लगा।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad


 बेमिसाल राजनेता कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंचे, मिलने वालों का तांता लगा

-------------------------------------

जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l को-आपरेटिव बैंक जौनपुर के रिकार्ड 14 वीं बार चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह तवीयत खराब होने के चलते शहर के एक अस्पताल में भर्ती रहेl सेहत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उन्हें एक हफ़्ते बेडरेस्ट की सख़्त हिदायत के साथ आज छुट्टी दे दीl वह अपने पैतृक आवास पैलेस 'इंद्र पैलेस' टेकारी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैंl उनके घर पर मिलने वालों का सुबह से शाम तक तांता लगा हैl


वर्तमान परिवेश में राजनीति ही जनमानस में 'स्टेटस सिम्बल' बन चुकी है, लेकिन तीनों काल (भूत, भविष्य, वर्तमान) में उनके नेता और राजनेता बनने का रास्ता 'कथित समाजसेवा' ही बनता हैl मन्जिल मिलने के बाद लोग समाजसेवा छत की सीढ़ी सरीके गिरा देते हैं और पब्लिक उन्हें खोजती फिरती है, लेकिन वह सत्ता के इर्दगिर्द रहने के दौरान अपने मीडिएटर के ही जरिए बमुश्किल मिलते हैं क्योंकि उनका सारा ध्यान पैसा कमाने वाली  तिज़ारत में लगा रहता हैl जब वे पैदल हो जाते हैं या फ़िर किसी दल से टिकट मिल जाता है तो उन्हें फ़िर जनता याद आती है और वे पब्लिक और उनके कथित ठेकेदारों की परिक्रमा में जुट जाते हैं, जौनपुर में एक बेमिसाल राजनेता 'कुंवर वीरेंद्र प्रताप हैं, इनके जैसा प्रदेश में बिरला ही मिलेगा जो लगभग चार दशक से किसी न किसी पद पर रहते हुए अपनी पावर का इस्तेमाल आमजन के लिए सहज उपलब्ध होकर करता होl इनके लिए सम्बन्धों का शिद्दत से निर्वहन ही अहम स्थान रखता हैl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!