जौनपुर:उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए डॉ.यशवीर सिंह को जौनपुर का एसएसपी नियुक्त किया है ।यहां पर तैनात कुंवर अनुपम को साइड लाइन करते हुए लखनऊ में पीएसी मुख्यालय भेज दिया गया है। डॉ यशवीर सिंह फिलहाल बस्ती में तैनात थे और अब जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कमान संभालेंगे। कुंवर अनुपम के कार्यकाल में हत्या, लूट ,दुष्कर्म व जमीन विवाद के चलते कई बड़ी घटनाओं से जनता त्रस्त थी और बीते दिनों सरेरी थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह पर जब आम नागरिक को बेवजह उठाकर थाने में बंद कर उत्पीड़न के बाद पैसा वसूली का मामला सामने आया तो न सिर्फ जिले में हड़कंप मच गया बल्कि पूरे प्रदेश में जौनपुर का नाम सुर्खियों में चलने लगा। उसी थाने में तैनात एक एक सिपाही ने आत्महत्या भी कर ली थी इससे न सिर्फ खाकी पर बड़ा दाग लगा बल्कि आम जनता पर से पुलिस का भरोसा उठने लगा। वाराणसी जोन के एडीजी और डीआईजी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ उच्च अधिकारी से जांच कराई बल्कि जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर तत्कालीन एसओ दिव्य प्रकाश सिंह को जांच में दोषी पाते हुए 25 हज़ार का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।बाद में एसओ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर पुलिस की बड़ी किरकिरी करा दिया।यही वजह थी कि शासन ने कुंवर अनुपम को साइड लाइन करते हुए लखनऊ मुख्यालय पीएससी में भेज दिया और अब नए एसएसपी डाक्टर यशवीर सिंह से कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है ।कौन है डॉक्टर यशवीर सिंह जानिए: डॉ. यशवीर सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक एसपी के पद पर तैनात हैं।संक्षिप्त परिचय :प डॉ. यशवीर सिंह का जन्म तिथि: 1 जुलाई 1982 मूल निवास: उत्तराखंड (हरिद्वार/अल्मोड़ा क्षेत्र)पिता का नाम: विजय पाल सिंह शिक्षा: B.V.Sc. (वेटरनरी साइंसेज / पशु चिकित्सा विज्ञान)बैच: 2013 (IPS-RR)
शिक्षा और पशु चिकित्सक का सफरआईपीएस बनने से पहले डॉ. यशवीर सिंह ने वेटरनरी साइंस (पशु चिकित्सा विज्ञान) में स्नातक (B.V.Sc.) किया था। उन्होंने कुछ समय तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और 2013 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चुने गए।
प्रमुख तैनातियाँ (Career Postings)प्रशिक्षण व शुरुआती तैनाती: सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ में एडिशनल एसपी (ASP) के रूप में कार्य किया। विभिन्न जिलों में एसपी: गाजीपुर (2018), सोनभद्र (2022), और रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रहे।वर्तमान तैनाती: फरवरी 2026 से वह बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक (SP/Basti) के रूप में कार्यरत हैं। सम्मान और पदकउत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें डीजीपी के कमेंडेशन डिस्क (DGs Commendation Disc - Silver 2023 और Gold 2023) से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, निडर और सादगीपूर्ण कार्यशैली वाले तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। जौनपुर ज़िले में पिछले कई महीनो से जौनपुर जिले में मनोबल बड़े हुए थे, यहां तक की थाने एसओ पर लूट का आरोप लगा था और उन्हें जेल तक जाना पड़ा ऐसे में खाकी पर कई सवाल उठने के साथ-साथ दाग भी कुँवर अनुपम के कार्यकाल में लगा हुआ था ।अब डॉक्टर यशवीर सिंह को न सिर्फ ये दाग को मिटाना होगा बल्कि अच्छी पुलिसिंग करके दिखाना होगा की पुलिस जनता की सेवा करने के लिए ना की वर्दी के दम पर उत्पीड़न का कार्य करे।




