कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, 800 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने आरती उतारकर दिखाई हरी झंडी
जौनपुर, 21 अक्टूबर शारदीय नवरात्र के समापन के बाद जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। श्री दुर्गा पूजा महासमिति,जौनपुर के अध्यक्ष मनीष देव मंगल और महासचिव मनीष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित 48 वां भव्य मां प्रतिमा शोभायात्रा व विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शहर से लेकर घाटों तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर तक लगभग 800 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
शहर के कोतवाली चौराहा स्थित श्री दुर्गा पूजा महासमिति के केंद्रीय कंट्रोल रूम में मंगलवार रात मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर पहुंचे। दोनों अतिथियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इसके बाद अहियापुर मोड़ पर विसर्जन के लिए तैयार प्रतिमाओं के समक्ष आरती उतारी। विधिवत पूजन के बाद नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाई और प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए शोभायात्रा के रूप मे रवाना किया। इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल, महासचिव मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासमिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर बनाए गए शक्ति कुंड में दोपहर तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तथा स्थानीय गोताखोर तैनात रहे। विसर्जन कुंड के आसपास भी पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। महासमिति के विसर्जन नोडल अधिकारी लालचंद निषाद के नेतृत्व में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
प्रतिमाओं के मूल्यांकन के लिए पहुंची निर्णायक मंडल की टीम
महासमिति की ओर से प्रतिमाओं को पुरस्कार देने के लिए गठित निर्णायक मंडल के सदस्य देवेश गुप्ता,गायत्री जायसवाल, विष्णू सहाय,सीमा चक्रवाल, प्रदीप सिंह, वंशिका सिंह, डा. योगेन्द्र सिंह भी कोतवाली चौराहा स्थित कंट्रोल रूम में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिमाओं का आकलन किया। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल ने विसर्जन के लिए पहुंची प्रतिमाओं के अध्यक्षों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एंव मां का प्रसाद नारियल चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। मोहम्मद शाहिद की नेतृत्व में सभी प्रतिमाओं को अहियापुर मोड़ से विसर्जन घाट तक शोभायात्रा के रूप मे सकुशल पहुंचाया गया
इस अवसर पर संरक्षक इंदू सिंह, शोभनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी,विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, राधेकृष्ण ओझा, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी,अनिल अस्थाना, उमेश श्रीवास्तव के साथ विशिष्ट सदस्य अनिल साहू,विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, अवनिन्द्र तिवारी, गौरव श्रीवास्तव के साथ सदस्य के रुप मे रत्नेश सिंह, राहुल पाठक, विजय रघुवंशी, संजय विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र दुबे,शिव कुमार मौर्य, सर्वेश यादव, अमित गुप्ता,संजय मोदनवाल, निशाकांत द्विवेदी, विजय गुप्ता,रतन दीप,मयंक मिश्रा, प्रिंस तनेजा, करन बिन्द, अजय गुप्ती और विनोद अग्रहरिसहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




