BREAKING

प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान के पिता के निधन से जिले में शोक

Tahalka Samvaad

 


 डॉ अब्दुल कादिर खान के पिता के निधन से जिले में शोक



जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के पिता शमीम अहमद इब्ने नूरुद्दीन खान के निधन से शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर महाविद्यालय परिवार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। दिवंगत शमीम अहमद की मिट्टी (सुपुर्द-ए-ख़ाक) 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर एक बजे जोहर की नमाज़ के बाद ग्राम उत्तर पट्टी, पोस्ट बघैला, मल्हनी बाजार, विकासखंड करंजाकला, जनपद जौनपुर स्थित पैतृक कब्रिस्तान में दी जाएगी। महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!