BREAKING

KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad


 KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ


किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार 


जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया। यह आउटलेट पॉलिटेक्निक चौराहा, उमरपुर, जौनपुर में स्थित है। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक श्री घनश्याम ढोलकिया एवं सीईओ श्री पराग शाह एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चंद्र यादव उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही, जो KISNA के रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह किसना का उत्तर प्रदेश में तैंतीसवा स्टोर है, जबकि देश में उनके स्टोरों की संख्या 177 पहुंच गई है।


इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर KISNA ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। इनमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट तथा केवल 25% डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन शामिल है। ग्राहक अपने पुराने सोने को एक्सचेंज करके डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105% वैल्यू का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, KISNA डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ में भाग लेने और कार या स्कूटर जीतने का मौका भी मिलेगा। (नियम एवं शर्तें लागू।)


हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “जौनपुर में KISNA की एक्सक्लूसिव की आउटलेट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली नई शुरुआत और परिवार की प्रिय परंपराओं का अवसर है। इस त्योहारी सीजन में हम अधिक से अधिक परिवारों तक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खुशियां पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। देशभर में अपने विस्तार के साथ हमारा ध्यान हर उत्सव और हर परिवार का हिस्सा बनने पर बना हुआ है, ताकि ‘हर घर KISNA’ के हमारे विजन को साकार करने के और करीब पहुंच सकें।”


KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ श्री पराग शाह ने कहा, “जौनपुर KISNA के लिए ऐसे उपभोक्ताओं से जुड़ने का अवसर प्रस्तुत करता है, जो अपनी परंपराओं, उत्सवों और जीवन के खास पड़ावों में ज्वेलरी को महत्वपूर्ण स्थान देते हैं। अपनी नई एक्सक्लूसिव की आउटलेट के माध्यम से हमारा उद्देश्य उत्कृष्ट कारीगरी के साथ डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शानदार रेंज तथा लग्जरी शोरूम का अनुभव उपलब्ध कराना है। इस त्योहारी सीजन में हम उपभोक्ताओं का स्वागत करने और उन्हें अपने कलेक्शन तथा आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स को देखने का अवसर देने के लिए उत्साहित हैं, चाहे वे किसी को उपहार दे रहे हों या अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए कोई खास खरीदारी कर रहे हों।”


KISNA के एक्सक्लूसिव की आउटलेट पार्टनर्स श्री गोकुल अग्रवाल एवं श्री किशन अग्रवाल ने कहा, “हमें हरि कृष्णा ग्रुप की 34 वर्षों से अधिक की विरासत और विशेषज्ञता से समर्थित KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी को जौनपुर लाने पर गर्व है। हम शहर के उपभोक्ताओं को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के अपने शानदार कलेक्शन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिन्हें स्थानीय पसंद और विभिन्न अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। त्योहारी सीजन में जब परिवार एक साथ आते हैं, तो हमारा उद्देश्य हर उत्सव के लिए आकर्षक डिजाइनों और शानदार ऑफर्स के माध्यम से डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी को और यादगार बनाना है।”


समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, KISNA ने स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया। इसके माध्यम से ब्रांड ने सामुदायिक कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।


KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में


2005 में स्थापित KISNA, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। ‘हर घर KISNA’ के विजन के साथ ब्रांड ने भारत के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के माध्यम से अपनी व्यापक पहुंच स्थापित की है। KISNA के अब देशभर में 177 एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।


खदानों से बाजार तक हीरों की नैतिक सोर्सिंग के साथ KISNA विशिष्ट डिजाइनों का एक बेहतरीन पोर्टफोलियो प्रस्तुत करता है। कंपनी की व्यापक उत्पाद श्रृंखला में रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियां, ब्रेसलेट्स और नोज पिन के साथ पुरुषों की ज्वेलरी भी शामिल है। ये आभूषण 9KT, 14KT, 18KT और 24KT गोल्ड में उपलब्ध हैं। कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा भी प्रदान करती है।


KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म खूबसूरती और सुविधा का एक सुव्यवस्थित संगम है। एक विश्वसनीय ऑनलाइन ब्रांड के रूप में, यह डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के नवीनतम डिजाइनों के साथ सहज खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। KISNA के साथ शाश्वत सुंदरता का अनुभव करें और प्रामाणिक एवं स्टाइलिश आभूषणों के लिए www.kisna.com पर जाएं।


KISNA डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के नवीनतम एवं बेहतरीन डिजाइनों की पेशकश करता है, जिनमें महिलाओं के लिए डायमंड ईयररिंग्स के डिजाइन, गोल्ड ईयररिंग्स के बेहतरीन डिजाइन, नवीनतम डायमंड पेंडेंट डिजाइन, महिलाओं के लिए बेहतरीन डायमंड रिंग और पुरुषों के लिए डायमंड रिंग शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!