BREAKING

हर व्यक्ति के अभिभावक ही उनके लिए वास्तविक भगवान होते हैं'।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 'हर व्यक्ति के अभिभावक ही उनके लिए वास्तविक भगवान होते हैं'

फोटो क्रेडिट :सलमान शेख

-----------------------------------



--

-सोनानंदन एजुकेशनल ग्रुप, नीलदीप एकेडमी परिसर में प्रेरक दम्पति ठा. रामानंदन- सोनापति देवी की प्रतिमा का भव्य समारोह में अनावरण हुआl

-------------------------------------

जौनपुर,(तहलका न्यूज नेटवर्क)l सोनानंदन एजुकेशनल ग्रुप के अंतरनिहित नीलदीप एकेडमी परिसर प्रयागराज हाईवे सीहीपुर जौनपुर में रविवार (चार अक्टूबर) को मध्यांतर में पूर्वांचल के दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा हुआl मौका था एजुकेशनल ग्रुप के अधिष्ठापन प्रेरणास्रोत दम्पति स्मृतशेष ठा.रामानंदन सिंह- सोनापति देवी की प्रतिमा का परिसर में अनावरणl 


बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी क्षेत्र के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, विशिष्ट अतिथि बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्र और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व दर्जा प्राप्त मन्त्री, एमएलसी व वर्तमान में जौनपुर के रिकार्ड 14 वीं बार को- आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित तीनों दिग्गजों ने अपने वक्तव्य में माना कि 'माता- पिता का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर हैl संस्थान के प्रबन्ध निदेशक व जनपद के अग्रणी व्यापारी नेता प्रदीप कुमार सिंह ने अपने अभिभावकों की प्रतिमा स्थापित करके जनमानस में यह संदेश दिया कि जिस पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनका तर्पण और श्राद्ध करते हैं ताकि अगली पीढ़ी भी उसका अनुकरण करे, उसी तर्ज पर पखवारे में प्रदीप सिंह ने अपने माता- पिता की प्रतिमा शैक्षणिक संस्थान में स्थापित करके बच्चों के लिए यह संदेश  दिया कि धरती पर हमारे भगवान जन्मदाता होते हैंl'


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन, ठा.रामानंदन- सोनापति देवी की प्रतिमा का अनावरण, सरस्वती वंदना व नन्हें मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अतिथियों के स्वागत के साथ स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान के साथ हुआl कार्यक्रम का संचालन बेहतरीन वक्ता दीपक सिंह ने कियाl इस मौके पर शिक्षण संस्थान के शिक्षकों, बच्चों और उनके अभिभावकों के अलावा प्रिंसिपल पंकज सिंह सहित कई शिक्षाविद्, जौनपुर, गाज़ीपुर और वाराणसी के तमाम गणमान्य की मौजूदगी अहम रहीl

मुख अतिथि बृजेश सिंह ने माता- पिता के ईश्वरीय रूप का वर्णन राम चरित मानस के  संदर्भ से कियाl विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि प्रदीप सिंह की इस पहल का अनुकरण तमाम शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धतंत्र द्वारा किया जायेगा, ऐसा मुझे भरोसा हैl अध्यक्षीय संबोधन में कुंवर श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए समारोह में यही निचोड़ रखा कि अभिभावकों का सदैव आदर करने वाले युवा उनके बताए मार्ग पर चलकर शानदार मुकाम हासिल करते हैंl समारोह का समापन शाम तीन बजे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!