सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने किया गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण एवं आहार वितरण।
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत पिंजरा पोल पशु अनाथालय (गौशाला), हिंदी भवन के सामने, जौनपुर में गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण एवं आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ उनकी देखभाल एवं सेवा के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों द्वारा गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी सुझाव एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही गौशाला में गौवंश को आहार भी वितरित किया गया।
लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब सेवा को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी मानकर कार्य करता है। मानव सेवा के साथ पशु सेवा भी हमारी संवेदनशील सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषिदेव, सचिव नवीन मिश्रा, संयोजक संजय साहू, चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट ओम प्रकाश सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ स्वतंत्र ,सेवा सप्ताह चेयरपर्सन मोहम्मद आजम, संजीव गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण हरलालका, मनोज जायसवाल, सुनील गुप्ता, धीरज गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ‘सेवा ही सर्वोपरि’ की भावना के साथ लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखेगा।












