BREAKING

Jaunpur News: डीआईजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर दिए अहम निर्देश

Tahalka Samvaad

Jaunpur News: डीआईजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा पर दिए अहम निर्देश

जफराबाद। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्णा ने गुरुवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण फेज-5 के तहत महिलाओं से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली महिलाओं, छात्राओं,तथा नाबालिक बच्चियों से उनकी पूरी बात की जानकारी लें।अगर वह नही चाहती हो तो सभी जानकारियां गुप्त रखे।गांव गांव,कस्बे,बाजार हर जगह महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाये।उनको सभी महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नम्बर,उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी दिया जाय।इसके अलावा महिला अगर थाने आ जाय या किसी भी  प्रकार से उनकी समस्या या अन्य कोई दिक्कत होने की सूचना मिले।उसको वरियता समझ कर निस्तारित करे।उन्होंने थानाध्यक्ष रमेश कुमार के महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्य की सराहना किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!