BREAKING

दुनिया की बदलती डिप्लोमेसी: यूएई राष्ट्राध्यक्ष के आकस्मिक भारत दौरे से यूरोप- इस्लामिक देश भौंचक! Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 दुनिया की बदलती डिप्लोमेसी: यूएई राष्ट्राध्यक्ष के आकस्मिक भारत दौरे से यूरोप- इस्लामिक देश भौंचक! 


--------------------------------------

कैलाश सिंह-

राजनीतिक संपादक

--------------------------------------

-पीएम मोदी को आई ट्रम्प की चिठ्ठी: गाज़ा में नये नाटो देश में शामिल होने को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के न्योते की कीमत है एक बिलियन डॉलर, दूसरी तरफ मुस्लिम देश भी एकजुट होकर बना रहे नाटो, कंगाल पाकिस्तान एक साथ दो नाव की सवारी में फंसाl

---------------------------------------

दिल्ली/लखनऊ, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l दुनिया में इन दिनों भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 'कार डिप्लोमेसी' और विदेश नीति सुर्खियों में हैl इस बीच संक्षिप्त वक़्त (महज दो घंटे) के लिए 19 जनवरी की शाम अचानक भारत पहुंचे यूएई के रास्ट्रपति को लेकर दुनिया में हलचल और बढ़ गईl ऊपर से अपना मुस्लिम भाई बताकर उनकी अगवानी के लिए खुद मोदी एरपोर्ट पहुंच गएl अब यूरोप और इस्लामिक देशों में अलग-अलग कुछ बड़े बदलाव के कयास लगाए जाने लगे हैंl



एरपोर्ट पर एक -दूजे से गले मिले मोदी और नाहयान: सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (युएई) के रास्ट्रपति 'शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान' शाम लगभग साढ़े चार बजे दिल्ली पहुंचेl उन्हें रिसीव करने खुद भारत के पीएम 'नरेंद्र मोदी' एरपोर्ट पहुंचे और उन्हें अपना मुस्लिम भाई बताकर उनसे गले मिलकर इस्तकबाल कियाl उन्हें लेकर वह अपने आवास गए जहां दोनों देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार को अगले छह साल में दोगुना करने पर सहमति बनाईl इसमें रक्षा सौदे भी शामिल हैंl पीएम मोदी ने उन्हें शाही नक्काशी वाले झूले समेत कई तोहफ़े दियेl इसके बाद महज दो घन्टे का वक़्त गुजारकर वह अपने देश लौट गएl 


इस तरह औपचारिक से अनौपचारिक हुई कूटिनीति: जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल रूस दौरे पर गए और रूसी रास्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ कार और ट्रेन यात्रा के दौरान कूटिनीतिक वार्ता की और फ़िर वही तरीका पुतिन के भारत आने पर दोनों नेताओं ने अपनाया तभी औपचारिकता 'अनौपचरिकता' में तब्दील होती दिखने लगीl इस तब्दीली का ताज़ा उदाहरण सोमवार 19 जनवरी की शाम दिल्ली एरपोर्ट पर तब देखने को मिला जब युएई के राष्ट्रपति नाहयान और भारतीय पीएम एक- दूजे के गले मिलेl 



नाहयान का मोदी से अचानक मिलने दिल्ली आना दुनिया के लिए कौतूहल बना: युएई के राष्ट्रपति शेख मोहमद बिन जायद अल नाहायन का भारत दौरा दुनिया के लिए अचानक और अबूझ हो सकता है लेकिन इन दोनों देशों के नेताओं के लिए नहींl क्योंकि ये दोनों नेता अनौपचारिक डिप्लोमेसी के जरिए दुनिया को जो मेसेज देना चाहते थे वह इनकी एक साथ की जारी हुई तस्वीरों ने दे दियाl


पाकिस्तान की स्थिति दो नावों के सवार जैसी हुई: एक तरफ़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर ने दुनिया में व्यापारिक नीति और अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है, वहीं सामरिक लड़ाई आर्थिक युद्ध में बदलती जा रही हैl इसी के साथ अमेरिका की विस्तारवादी नीति भी सामने आने लगी हैl दुनिया के सामने इसका उदाहरण बेनेजुएला हैl अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की घोषणा व ईरान को धमकी के साथ उसकी घेरेबन्दी ने अमेरिकी विस्तारवादी नीति को और स्पष्ट कर दिया हैl



राजनीतिक विश्लेषक एस पांडेय का निष्कर्ष है कि अमेरिका की दूसरे देशों में तख्ता पलट की नीति ही शुरू से उसकी विस्तारवादी मंशा को उजागर करती हैl इसके उदाहरण अफ़ग़ानिस्तान श्रीलंका, नेपाल बांग्लादेश हैंl वह अपनी सामरिक शक्ति से अर्थव्यवस्था बनाये रखना चाहता हैl रूस से तेल खरीद पर लगाई रोक को दरकिनार करने के चलते अमेरिका ने भारत पर टैरिफ वॉर शुरू कर दिया, लेकिन रास्ट्रहित को प्रथम रखने वाले हमारे पीएम मोदी ने भारतीय अर्थ व्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ को बनाए रखते हुए व्यापारिक रिस्ते सबसे कायम रखाl वेनेजुएला और ईरान के पेट्रोलियम पदार्थों पर अमेरिकी नज़र इसलिए पड़ी क्योंकि इन देशों ने पेट्रो डॉलर की बजाय लोकल करेंसी में भी अन्य देशों से व्यापारिक समझौते शुरू कर दियेl नतीजतन 'अमेरिकी डॉलर' के कमजोर पड़ने का खतरा मंडराने लगा हैl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!