BREAKING

गोल्ड माफिया का वाटर बम: कार सर्विस सेंटर के पानी से लुम्बिनी- दुद्धी मार्ग बना कैनाल! Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad




 गोल्ड माफिया का वाटर बम: कार सर्विस सेंटर के पानी से लुम्बिनी- दुद्धी मार्ग बना कैनाल! 

---------------------------------------

कैलाश सिंह/रुद्र प्रताप सिंह

विशेष संवाददाता/ब्यूरो चीफ

---------------------------------------

-दिवंगत माफिया मुन्ना बजरंगी और उसके आका मुख्तार अंसारी के संरक्षण से पुराना चांदी तस्कर जो अब गोल्ड और भू- माफिया बन चुका है, उसने ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाकर सिद्दीकपुर में जो कार सर्विस सेंटर खोला है उसका पानी जौनपुर से गुजरे लुम्बिनी- दुद्धी मार्ग को इन दिनों नहर में तब्दील कर दिया है, यहां हर रोज दर्जनों राहगीर घायल हो रहे हैंl पानी और सड़क की बर्बादी तो अलग मसला हैl

---------------------------------------

लखनऊ/जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l फिल्मों के कथानक से जोड़कर देखें तो कहा जाता है कि 'कानून अंधा' होता हैl दरअसल अंधा कानून नहीं, बल्कि उसका पालन कराने वाले नौकरशाह होते हैं, जिनकी आँखों पर कीमती पट्टी बंधी होती है जो सबल और आर्थिक दबंग की तरफ़ से नज़र फेर लेती हैl यानी उनकी तरफ़ देखने ही नहीं देती हैl इसी का फायदा उठाकर ये पब्लिक को लूटते और त्रस्त करते हैंl अपने जेवर के धंधे से जिस आमजन को फर्जी किंतु आकर्षक ऑफर स्कीम चलाकर लूटते हैं उसी पैसे का गिफ्ट हैम्पर देकर दानदाता भी बनते हैंl



विदित हो कि जिले के शहर मुख्यालय पर तीन साल पूर्व वर्ष 2022 में दो गोल्ड माफिया के यहां पहली जनवरी की पूर्व संध्या पर आयकर टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की जो हफ़्ते भर चलीl आयकर टीम में एक दर्जन से अधिक अफसरों में से दो टीम बनी जिसने  गोल्ड माफिया के प्रतिष्ठानों और घरों की दीवारें खोद डाली थीl हम जिस धंधेबाज का जिक्र कर रहे हैं उसने दशकों से नगर के चहारसू चौराहे पर एक व्यवसायी अग्रवाल बंधु के किराये वाले भवन की छत पर भी कब्जा कर लियाl उस वह मुन्ना बजरंगी के नाम पर डराता रहा हैl बजरंगी और मुख्तार के मरते ही उनके बचे हुए सफेदपोश गुर्गे संरक्षण देते हैंl तीन दशक पूर्व यह गोल्ड और भू- माफिया चांदी की तस्करी में कुख्यात थाl 


गोल्ड लाइन में आने के बाद उसने जौनपुर समेत आजमगढ़ और सुल्तानपुर में कार एजेंसी और उसका सर्विस सेंटर भी ले लियाl इसमें भी उसके करिंदे लम्बे गोलमाल करते हैंl कार सर्विस के दौरान गाड़ी मालिक या ड्राइवर अंदर नहीं जा सकते, लेकिन पानी का मुहाना जरूर सड़क पर खुला रहता हैl लगन के सीजन में जब सर्विस और धुलाई के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ती है तब सड़क पानी से लबालब हो जाती हैl इन दिनों यही स्थिति लुम्बिनी- दुद्धी मार्ग की हैl पानी से सराबोर कीचड़ युक्त सड़क हादसों को दावत दे रही हैl जिला प्रशासन को पब्लिक की दुर्दशा से कोई मतलब नहीं हैl जबकि इसी अस्थाई घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज भी है, जहां तक इसी रास्ते से हर दिन हजारों शिक्षक, छात्र, चिकित्सक अध्ययन, अध्यापन और इलाज़ के लिए आते- जाते हैंl बाकी यात्री व माल वाहनों की तो गिनती भी कठिन हैl आवागमन के भारी दबाव का नतीजा है कि यह कथित कैनाल दलदल में तब्दील होने लगा हैl


इस कार सर्विस सेंटर से त्रस्त कई वाहन स्वामी आरोप लगाते हैं कि सर्विस के दौरान उनके स्टेपनी और चक्के ही नहीं, बल्कि कुछ कीमती उपकरणों को भी बदलकर नये दाम पर पुराने उपकरण लगा दिये गएl खुद मेरे परिवार की गाड़ी संख्या यू पी 62 सी जे 1416 का फ्यूल टैंक खराब लगाया जब शिकायत हुई तब 15 दिन गाड़ी रोककर दूसरा फ्यूल टैंक लगाया गयाl इसी तरह तीन साल पूर्व जिले में तैनात महिला प्रशासनिक अफसरों को खोटा जेवर देकर बड़ी चपत लगा दियाl जांच में जेवर फर्जी निकला तब उसने बड़े अफसर की झोली गरम करके खुद पर होने वाली कार्रवाई से बचा लिया और असंतुष्ट महिला अफसरों का भी जेवर बदलकर खरा सोना कर दियाl


इस रिपोर्ट के साथ हमारी टीम के फोटो जर्नलिस्ट रवि राजन श्रीवास्तव बनाया गया वीडियो संलग्न है जो राहगीरों और वाहन स्वामियों की परेशानियों का चित्रण करता दिखेगाl,,,, क्रमशः

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!