जौनपुर की पुलिसिंग का हाल: पांच दिन बाद भी समाजसेवी डॉ दिलीप तिवारी के हमलावरों को नहीं पकड़ पाई कोतवाली पुलिस!
---------------------------------------
जौनपुरl (तहलका न्यूज नेटवर्क)l जिले की पुलिसिंग व्यवस्था कागजी घोड़े पर चल रही हैl इस एपिसोड में केवल एक घटना का जिक्र किया जा रहा है जिससे पुलिस की समूची कार्यशैली और तत्परता का अंदाजा सहज लग जाएगाl इससे यह भी जाहिर होगा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यहां की पुलिस कितनी संवेदनशील हैl जबकि मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा सख्त कदम उठाने में कोई ढिलाई नहीं चाहते हैंl इस वाकये में जिनपर अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला किया वह अपनी बेटी को बचाने के लिए भागकर मौके पर पहुंचे थेl पुलिस उन सड़क छाप बदमाशों को पकड़ने की बजाय पीड़ित से सोशल मीडिया पर घटना का ट्वीट को हटवाने के लिए कैरम खेल रही हैl
घटना का विवरण: बीते 15 मार्च रविवार की शाम करीब सात जौनपुर जंक्शन स्टेशन से रसूलाबाद रोड स्थित मिल चौराहा पर दारू के नशे में धुत बैट्री रिक्शा चालक ने समाजसेवी डॉ दिलीप तिवारी की (बेटी लॉ की छात्रा) की स्कूटी से टकरा गया और उसका रिक्शा भी स्कूटी के ऊपर पलट गयाl सूचना पर पहुंचे श्री तिवारी ने 112 नम्बर डायल पुलिस के साथ सभी अफसरों को भी फोन किया लेकिन कोई रिस्पांस आधे घंटे तक नहीं मिलाl इस बीच कुछ अराजक तत्व छात्रा और उसके छोटे भाई के साथ गाली गलौज भी कर चुके थेl उसके बाद पुलिस की सुस्ती देख उन बदमाशों में से दो ने श्री तिवारी पर हमला बोल दियाl इसके बावजूद घायल हालत में भी लोगों के बीच बचाव से निकलकर तिवारी ने बैट्री रिक्शा को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में देकर एफ आई आर के लिए शिकायती पत्र भी सौंपाl घटना के दो दिन बाद पुलिस ने सूचना दी कि रिपोर्ट दर्ज हो गई हैl घटना के पांच दिन बीत गए आरोपियों की गिरफ़्तारी तो दूर उनकी पहचान भी नहीं कर सकी हैl खबर के साथ शिकायती पत्र भी संलग्न हैl
जमीन के विवाद में पुलिस की भूमिका बंदर सरीखी: भूमि सम्बन्धी विवाद, हरे पेड़ों व गोवंश कटान की सूचना मिलते ही 112 नम्बर डायल पुलिस तो मानो हवाई सफ़र करके मिनटों में पहुँच जाती हैl जहां कुछ नहीं मिलने की स्थिति होती है वहां जल्दी पहुँचने का सवाल ही नहीं होताl ऐसा ही डॉ तिवारी के साथ हुआ था 15 मार्च की शाम कोl सीएम योगी की सख्ती और कानून में कुछ बदलाव के बावजूद पुलिस की अंग्रेजों के जमाने वाली कार्यशैली में कोई खास बदलाव नहीं हुआ हैl उत्तर प्रदेश में पुलिस की 'बन्दरबांट वाली कार्यशैली' पर शीघ्र ही कई एपिसोड वाली सीरीज 'तहलका न्यूज नेटवर्क' पर मिलेगीl,,,,,,,, क्रमशः



