टीडी इंटर कॉलेज: 112 साल बाद हर कक्षा के एक सेक्शन में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई शुरू.
---------------------------------------
जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l देश की स्वाधीनता से पूर्व वर्ष 1914 में स्थापित मनीषी तिलकधारी सिंह ने जौनपुर शहर के दक्षिणी छोर पर (पूर्व में हूसैनाबाद गांव) में जिस विद्यालय की नींव रखी थी उसमें अब 112 साल बाद वक्ती जरूरत के मद्देनज़र कक्षा 6 से 11 तक एक -एक सेक्शन में इंग्लिश मीडियम का अध्यापन शुरू हो गया है। एक तरफ़ जहां प्राइवेट स्कूलों में जहां किड्स यानी केजी वन- टू में बच्चों को पढ़ाने के नाम पर 40 हज़ार सालाना एडमिशन फ़ीस अभिभावकों से सी ग्रेड सिटी में वसूली हो रही है वहीं इस विद्यालय में कक्षा आठ तक कोई शुल्क नहीं है। कक्षा नौ एवं 11 में प्रवेश लेने वाले बच्चों से 25 रुपये महीने सरकारी फ़ीस ली जा रही है। तीन हज़ार विधार्थियों से अधिक क्षमता वाले इस इंटर कॉलेज में बग़ैर किसी दबाव के अभिभावकों व छात्रों की मर्जी से इंग्लिश या हिन्दी मीडियम में प्रवेश लिया जा रहा है। सीटें फुल होने के करीब हैं।
हर आधुनिक सुविधा से लैस है टीडी इंटर कॉलेज: इस कॉलेज को आधुनिकता की दौड़ में अग्रणी करने वाले मनीषी शिक्षक व प्रधानाचार्य डॉ सत्यप्रकाश सिंह हैं, दो कैंपस ( लड़कों- लड़कियों के अलग- अलग) में संचालित इस विद्यालय में पार्क, लैब, खेल मैदान व सुसज्जित हर स्मार्ट कक्ष और सुरक्षा की गारंटी देने वाले डॉ सिंह का मानना है की शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है।जब सरकार हर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए सुविधा दे रही है तो उसे उन लोगों तक पहुंचाना शिक्षक का दायित्व हैl डॉ एस.पी सिंह कहते हैं कि इसी विद्यालय से पढ़कर खुद मेरे बच्चे प्रशानिक सेवा में सफलता अर्जित किये हैं।शासन की मंशा के अनुरूप वन्दे मातरम् व राष्ट्रगान के साथ प्रेयर भी होता है जिसमें हर समुदाय व धर्म से जुड़े बच्चे सहर्ष भाग लेते हैं। यहां आयोग से आये व तैनात हर शिक्षक अनुशासित हैं, उन्हें जिस शिक्षण कार्य के लिए वेतन मिलता है, उसके लिए वह हर हाल में जवाबदेह होते हैं।
इंग्लिश मीडियम का हर सेक्शन की सीट फुल: डॉ एस.पी सिंह ने आज मीडिया को बताया कि आर्थिक रूप से उच्च वर्गीय अभिभावकों का भी रुझान अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाने में बढ़ा है। मध्यम और निचली श्रेणी वाले अभिभावकों में तो मानो खुशी की लहर व्याप्त है।उन्हें लग रहा है कि सामान्य सरकारी फ़ीस में हमारे बच्चों को योग्य और कुशल शिक्षक इंग्लिश मीडियम में दाखिला लेकर उनके बेहतर भविष्य को गढ़ेंगेl इस तरह देश की आजादी का केंद्र रहे इस विद्यालय परिसर में पहली बार हुए यूपी बोर्ड से संचालित विद्यालय में इंग्लिश मीडियम के अध्ययन- अध्यापन जहां सफलता के मानक गढ़ने को अग्रसर है वहीं विद्यालय परिवार प्रदेश में बेहतरीन उदाहरण बनने को लेकर उत्साहित है।




