BREAKING

पूर्व प्राचार्य व पूर्वांचल के सीनियर प्रो. एम के सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad


 पूर्व प्राचार्य व पूर्वांचल के सीनियर प्रो. एम के सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा


---------------------------------------

-प्रतापगंज डिग्री कॉलेज में आठ साल प्राचार्य रहे प्रो. मनोज कुमार सिंह, अब पूर्वांचल के ख्यातिलब्ध तिलकधारी महाविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष बनेl

---------------------------------------

जौनपुर, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l प्रतापगंज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व पूर्वांचल के ख्यातिलब्ध तिलकधारी पीजी कॉलेज के वरिष्ठतम प्रोफेसर व शिक्षाविद् मनोज कुमार सिंह को भूगोल विभाग का अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज के हर तबके यानी राजनीतिक, प्रशासनिक, मीडिया, समाजसेवी व शिक्षकों द्वारा नित बधाई देने वालों का तांता लगा हैl 



डॉ एम के सिंह ने तहलका न्यूज नेटवर्क से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि टी डी पीजी कॉलेज में अध्यापन शिक्षक जीवन के लिए गर्व की बात हैl यहां शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाता हैl प्रबन्धक राघवेंद्र सिंह और प्राचार्य प्रो राम आसरे सिंह का बेहतरीन सहयोग शैक्षणिक गतिविधि और अनुशासन को बनाये रखने में सहूलियत प्रदान करता हैl मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन करते हुए गुणवत्ता को और बढ़ाने का लक्ष्य मेरा दृढ़ संकल्प हैl


आज बधाई देने वालों में कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, तहलका संवाद के एडिटर कैलाश सिंह, प्रिंट, टीवी और डिजीटल मीडिया के तेज तर्रार पत्रकार सै. कमर हसनैन दीपू, विनोद कुमार सिंह टकारी, शिक्षक नेता रमेश सिंह, पूर्व प्रिंसिपल सुभाष सिंह, शिक्षक सुभाष वर्मा, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ बलवंत सिंह, अभय सिंह, शरद सिंह, जयशंकर गौड़, राज कॉलेज के प्राचार्य डॉ शम्भू राम, अजीत सिंह, पारुली सिंह, प्राचार्य प्रभाकर सिंह, प्रिसिपल डॉ सत्य प्रकाश सिंह, अम्बर सिंह, अभिषेक, रमेश सिंह, बच्चा सिंह, संदीप सिंह, यशवंत सिंह, प्रिंसिपल डॉ शैलेंद्र सिंह, प्रिंसिपल डॉ राम दत्त सिंह, प्रोफेसर राजीव रंजन सिंह आदि रहेl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!