BREAKING

डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने 97% से अधिक अंक हासिल कर किया नाम रोशन।Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 

डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने 97% से अधिक अंक हासिल कर किया नाम रोशन

 

जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा, जौनपुर का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है।

विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक अर्जित किए। स्वरित चौरसिया ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निवेदिता दुबे ने 97.0 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तेजस अग्रहरि ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अरीबा मुख्तार एवं अफरीदी सिद्दीकी (95.6%), श्रुति यादव (95.4%), मानस चौरसिया (94.5%), तथा इब्राहिम अयान खान एवं अमीना बेगम (94.0%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में हयात फातिमा (93.0%), अथर्व साहू (92.4%), मयंक अस्थाना (92.2%), आयत रिजवी (92.0%), अहद फरीद (91.8%), खुशी प्रजापति (91.4%) तथा अरीबा नूर (91.2%) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रेसीडेंट डॉ. अब्दुल कादिर खान, डायरेक्टर जरिया अधमी तथा प्रिंसिपल अलका मैम ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!