सै. हसनैन कमर दीपू की बेटी जूरियत जहरा ने हाईस्कूल में प्राप्त हुए 92% अंक
जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू की बेटी जूरियत जहरा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में 92% अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है। गौरतलब हो कि सै. हसनैन कमर दीपू की बड़ी बेटी जूरियत जहरा की प्राथमिक शिक्षा डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा से शुरू हुई थी और कक्षा 9 में डॉ. रिजवी लर्नस एकेडमी में दाखिला लिया गया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी। जूरियत जहरा ने इसका श्रेय शिक्षकों, माता-पिता को दिया है। बधाई देने वालों तहलका न्यूज़ नेटवर्क के संपादक कैलाशनाथ सिंह ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के संरक्षक आईबी सिंह, महामंत्री देवेंद्र खरे, संपादक राम
जी जायसवाल, अजय शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह, मो. अब्बास रिजवी, राजन मिश्रा, अंकित जायसवाल, क्षमा सिंह, आमिर अब्बास, रिजवान समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।



