BREAKING

अब नासिक के कार्पोरेट जेहाद का भंडाफोड़: महाराष्ट्र पुलिस की सात देवियाँ बनीं धुरन्धर! Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad

 अब नासिक के कार्पोरेट जेहाद का भंडाफोड़: महाराष्ट्र पुलिस की सात देवियाँ बनीं धुरन्धर! 


---------------------------------------

कैलाश सिंह

संपादक, तहलका संवाद

---------------------------------------

-पुलिस का बेहतरीन कार्य: पहली एफआईआर नासिक की टीसीएस कम्पनी में कार्यरत युवती के पिता ने दर्ज कराईl इसके बाद 'सात महिला पुलिस' की टोही जांच में मिले सुबूत के आधार पर हुई नौ एफआईआर और छह गिरफ्तार, जेहाद की मास्टर माइंड निदा खान फरार, अब महाराष्ट्र सरकार ने जांच एनआईए को सौंपीl

---------------------------------------

मुंबई/नासिक, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज टाटा समूह से जुड़ी कार्पोरेट कम्पनी (टी सी एस) में जिस 'धर्मांतरण जेहाद' का भंडाफोड़ हुआ है उसमें महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली बेहद प्रशंसनीय हैl उसने फिल्म धुरंधर की तर्ज पर वेल एजुकेटेड 'सात देवियों' यानी महिला पुलिस को इस कार्पोरेट कम्पनी में धर्मांतरण का चक्रव्यूह तोड़ने के लिए उतार दियाl अंग्रेजी और कम्प्युटर में सिद्धहस्त इन देवियों ने अलग होकर पहले कम्पनी में नौकरी हासिल की, इसके बाद यहां की एच आर मैनेजर निदा खान (धर्मांतरण की रिंग मास्टर) के इशारे पर काम करते हुए वहां के तीन दर्जन से अधिक सी सी टीवी फुटेज, फोन काल को सर्विलांस पर डलवाने से लेकर अन्य गतिविधियों से सबूत जुटायाl जब महाराष्ट्र पुलिस को तमाम ठोस सुबूत मिल गए तब नौ लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस खेल की रिंग मास्टर निदा खान अपने नासिक वाले घर से भी फरार हो गईl बताया जाता है कि उसने अपना तबादला बेंगलुरु वाले ऑफ़िस में करा लिया हैl आशंका तो यही ज़ाहिर होती है की वहां इससे बड़े गुरुघंटाल होंगे! लेकिन चिंता की बात इसलिए नहीं रही क्योंकि इस मामले की जांच महाराष्ट्र सरकार ने 'एन आई ए' को सौंप दी हैl अब उसकी पड़ताल में सभी 'कार्पोरेट जेहादी' तराश लिए जाएंगेl


ऐसी घटनाओं का दिलचस्प पहलू: जब भी राज्यों की सरकारें जेहादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाती हैं तब सूडो सेकुलर अथवा कुछ कथित राजनीतिक दलों के लोग धर्मनिरपेक्षता का लबादा ओढ़कर जेहादियों के बचाव में टूट पड़ते हैंl शायद यही सोचकर महाराष्ट्र पुलिस ने आईटी कम्पनी पर हाथ डालने से पूर्व सुबूत एकत्र करके ठोस कदम उठायेl हैरत तो यह भी है कि कथित बड़े मीडिया संस्थान भी इस घटना की कवरेज से परहेज किये हुए हैंl खुद इस कम्पनी समूह की तरफ़ से ठोस बयान अभी तक नहीं आये हैं जिससे जाहिर हो कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगीl


अपनी लड़की के बदले कार्य व्यवहार पर अभिभावकों की सतर्कता से हुआ खुलासा: नासिक की एक लड़की जो जीन्स और टी शर्ट पहनती थीl वह अचानक सलवार सूट में  दफ्तर जाने लगीl मन्दिर जाना बन्द करके वह रोजा रखने और इफ्तारी करने लगीl तब उसके माता -पिता की आशंका को बल मिलाl उन्होंने बेटी से बात की तो उसने बताया कि यह उसके लिए कार्पोरेट कल्चर का हिस्सा हैl ऐसा न करने पर नौकरी चली जाएगीl पूरी भयावह स्थिति जानने के बाद उसके पिता बेटी को लेकर मुंबई नाका पुलिस के पास पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कराते हैंl पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन उसने बगैर सुबूत छापा मारने की हिम्मत इसलिए नहीं की क्योंकि टाटा जैसी बड़ी कम्पनी के खिलाफ ऐसा कदम उठाने से पहले ठोस सुबूत होने चाहिएl तब पुलिस ने उन सात युवा महिला पुलिस को  धुरन्धर जैसे जासूसी कार्य में लगाया जो अंग्रेजी लिखने और पढ़ने के साथ कम्प्युटर में दक्ष हों, उनका चयन किया और इस महिला ब्रिगेड को टी सी एस में नौकरी के लिए अलग -अलग आवेदन करायाl वहां की एच आर मैनेजर निदा खान ऐसी ही लड़कियों, महिलाओं की ताक में रहती थीl लिहाजा उन्हें नौकरी मिल गईl इसी के साथ उन 'सात देवियों' का फिल्म धुरन्धर की तर्ज पर कार्पोरेट जेहाद के खिलाफ 'ऑपरेशन भंडाफोड़ शुरू हुआl इसमें नौ एफआईआर हुई है, जिसमें छह लोगों आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ,  दानिश शेख की गिरफ्तारी हुई हैl 


'धर्मांतरण जेहादियों' के निशाने पर हिन्दू लड़कियां: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत कार्यवाह 'मुरली पाल' इस घटना के संदर्भ में कहते हैं कि गजवा- ए- हिन्द की मंशा रखने वाले मुस्लिम खाते और रहते हैं भारत में लेकिन इसे ही तोड़ने के सपने  में लीन होकर तरह- तरह के जेहाद जैसे लैंड जेहाद, लव जेहाद, धर्मांतरण जेहाद चलाते हैंl अब कार्पोरेट जेहाद खतरनाक उदाहरण बनकर सामने आया हैl इनका साथ देते हैं छद्म धर्म निरपेक्षता का लबादा ओढ़े विभिन्न वर्गों के लोगl अभी तक तो इनके निशाने यूपी के छांगुर बाबा के अलावा सोनभद्र व झारखंड, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों के आदिवासी इलाकों के लोग अधिक थे लेकिन हेल्थ सेक्टर में केजीएमयू और कार्पोरेट सेक्टर में नासिक की घटना ने हिंदुत्व पर बड़े खतरे का संकेत हैl ऐसे में जरूरी यह है कि हिंदू परिवारों के लोग अपने बच्चों की हर गतिविधि पर हमेशा नज़र रखेंl धर्मांतरण के ये जेहादी धन, धर्म और इज्जत के नकाबपोश लुटेरे हैंl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!