*जौनपुर श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत, लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने भक्तो को जलपान वितरण
*जौनपुर।* सिख समुदाय के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पंजाबी मार्केट के पास शोभा यात्रा में शामिल भक्तों का लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
शोभा यात्रा के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। गुरु के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लायंस क्लब के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन क़मर दीपू व दीपक चिटकारिया ने शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्तों को जलपान, मिष्ठान व अन्य सामग्री वितरित कर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के संयोजक *MJF दीपक चिटकारिया जी* ने सभी का सम्मान किया और कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें सेवा, सिमरन और मानवता का संदेश दिया है। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर लायंस क्लब समाज सेवा के कार्य में हमेशा आगे रहता है।
इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।











