BREAKING

डोभी जौनपुर के ब्राह्मणपुर गांव का शिवालय हुआ पूर्ण--Tahalka Samvad

Tahalka Samvaad


 डोभी जौनपुर के ब्राह्मणपुर गांव का शिवालय हुआ पूर्ण--




----  


दो दशक बाद: ग्रामीणों के अथक सहयोग से पूर्व सांसद धनंजय सिंह का संकल्प साकार

---------------------------------------

-धार्मिक विरासत: श्री हनुमान मन्दिर सेवक संघ के बैनर तले शिवालय निर्माण का संयोजन ग्राम प्रधान व भाजपा नेता संजय सिंह व भूमि पूजन पीजी कॉलेज चेवार के प्रिंसिपल व निर्माणकर्ता डॉ भीम सिंह ने कियाl  इस जोड़ी के साथ संतोष सिंह बमभोले ने जहां पूर्व सांसद धनंजय सिंह को उनका बिसरा हुआ संकल्प याद दिलाकर फ़िर आर्थिक सहयोग लिया, वहीं गांव के परदेशियों ने खुले दिल से शिवालय के नाम पर धन वर्षा कर दीl इसके अलावा हर वर्ग के लोगों ने शिद्दत से भरपूर सहयोग कियाl शिवलिंग व मूर्तियों की स्थापना 21 और भंडारा प्रसाद वितरण 22 नवम्बर को भक्तिमय माहौल में सम्पन होगाl

---------------------------------------

जौनपुर,(तहलका न्यूज नेटवर्क)l वर्ष 2007 में रारी (मल्हनी) के तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह ने अपने ननिहाल क्षेत्र डोभी के ब्राम्हणपुर ग्राम सभा के सोनहवाँ पोखरा पर श्री राम- जानकी, हनुमान मन्दिर परिसर में अपनी मां स्मृतिशेष श्रीमती लालती देवी के नाम पर शिवालय स्थापना व निर्माण के लिए सहयोग राशि प्रो. योगेंद्र नाथ सिंह बमभोले को सौंपी थीl उन्होंने इस पवित्र स्थान का भूमि पूजन ठाकुर ब्रम्हदेव सिंह से कराया थाl भगवान शिव का चबूतरा बनकर तैयार हुआ लेकिन आगे का कार्य धनंजय सिंह की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के चलते थम गया थाl इस दौरान 2009 में श्री सिंह बसपा से जौनपुर के सांसद बन गए और कुछ वर्षो के अंतराल में मन्दिर स्थापना में लगे उपर्युक्त दोनों महानुभाव गोलोकवासी हो गएl उनका स्थान प्रधान व भाजपा नेता संजय सिंह और प्रिंसिपल डॉ भीम सिंह लियाl इस तरह दो दशक बाद इसी 21-22 नवम्बर का दिन शिव महिमा से ऐतिहासिक तारीख में दर्ज होने जा रहा हैl 


जंगल- झाड़ी से ऐसे बना दिव्य स्थल सोनहवाँ पोखरा: भाजपा नेता प्रधान संजय सिंह ने अपने वर्तमान कार्यकाल में गांव के इस पोखरे में सरोवर, ग्राम पंचायत भवन/ सचिवालय, पुलिस चौकी और आंतरिक सड़क बनवाकर इन्होंने चोर, उचक्कों व जंगली जानवरों से अपनी ग्रामसभा ही नहीं, बल्कि दर्जनों गांवों के लोगों की राह आसान कर दीl यहां तीन दशक पूर्व से स्थापित राम- जानकी व हनुमान मन्दिर परिसर भक्तों की आवाजाही व दर्शन- पूजन से गुंजायमान था, लेकिन बजरंगनगर बाज़ार से गाज़ीपुर और आजमगढ़ के सीमापवर्ती इलाकों को जोड़ने वाली सड़क पर यह स्थान जंगली झाड़ियों के चलते दिन में भी डरावना था, जो अब तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो गया हैl


इसी साल के शुरुआती दौर में संजय व डॉ भीम को शिवालय निर्माण को लेकर थोड़ी कठिनाई से गुजरना पड़ा लेकिन देवाधिदेव महादेव के इस कार्य में गांव के परदेशियों शिक्षक अजय कुमार सिंह पप्पू, संजय कुमार सिंह मुन्ना पुत्रगण श्री चंद्रिका सिंह ने नन्दी समेत शिवलिंग व सभी मूर्तियों का जिम्मा लिया, वहीं श्री विनय सुरेश सिंह ने भंडारा व वैदिक रीति से पूजन का खर्च अपने जिम्मे लिया, प्रधान संजय सिंह की बहन बाला सिंह, डॉ भीम के बड़े भाई व रियल इस्टेट कारोबारी जितेंद्र सिंह पप्पू ने सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिवालय के गुम्बद की संभाली, मुंबई महाराष्ट्र के दिग्गज एजुकेटर पंकज भानूषा सिंह और जौनपुर व यूपी के बड़े व्यापारी नेता प्रदीप कुमार सिंह सोनानंदन ने शिवालय निर्माण के बड़े खर्च को संभालाl 


इसी तरह राजेश कुमार पांडे, करिया पण्डित, मेवालाल यादव, ठाकुर पंचदेव सिंह, कपिलदेव सिंह, इंद्रदेव सिंह, घनश्याम धर्मदेव रघुवंशी, राम प्रवेश लालता सिंह, जय जनार्दन सिंह, राजेश -अखिलेश पुत्र नंदू सिंह, शैलेश विजय सिंह गप्पू, सुनील सिंह, सतीश रघुवंशी, सिद्धार्थ प्रतिमा सिंह, श्वेता सत्य सिंह पौत्र- पौत्री ठाकुर ब्रम्हदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, बड़े सिंह, गप्पू इंद्र बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह दादा, इंद्रसेन सिंह, अशोक कुमार सिंह मारकंडेय, नागेंद्र सिंह, रामरूप सिंह फौजी, झूरी सेठ, डॉ आलोक रघुवंशी बिन्नी, राकेश सिंह दादा समेत गांव के हर वर्ग और अन्य गांवों बाजारों के लोगों ने तन- मन- धन से खुलकर इस यज्ञ में सहयोग किया हैl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!